फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The thief took cash , including over eight million of the material gathered

नगदी समेत आठ लाख का माल समेट ले गए चोर

Fri, 08 Jul 2016 12:38 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 08 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव रेवा में चोरों ने बुधवार रात एक घर से नगदी, जेवर और मेंथा आयल समेत करीब आठ लाख रुपये का माल साफ कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर भी दी गई है। थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर मौका मुआयना भी जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रेवा निवासी राजकुमार किसान हैं। गांव में राजकुमार के दो घर हैं। बुधवार रात परिवार के लोग दूसरे घर में सो रहे थे। राजकुमार गांव के बाहर वाले घर की छत पर सो रहा था। रात में किसी वक्त चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए। चोरों ने यहां से डेढ़ क्विंटल मेंथा आयल, ढाई लाख रुपये नगदी और जेवर आदि सामान समेत करीब आठ लाख रुपये का माल साफ कर दिया। राजकुमार जब सुबह जागे तो चोरी के बारे में पता लगा। घटना की खबर पुलिस को दी गई। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचना भी जरूरी नहीं समझा। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। चोरी की घटना के बाद गांव के लोगों में भी पुलिस कार्रवाई के प्रति रोष है। इधर, एसओ रुकुमपाल सिंह यादव का कहना है कि इनको इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


चोर गिरोह पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
कादरचौक। थाना क्षेत्र मेें चोरी की यह पहली वारदात नहीं है। कुछ दिन पहले ही क्षेत्र के गांव भूड़ा भदरौल, निजामाबाद और नस्कारा में चोरों ने गई घरों में हाथ साफ कर दिया था। इन मामलों में भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। पुलिस की ओर से चोर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई न होने से इलाके में लगातार वारदात हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed