{"_id":"584ecf3f4f1c1b6a6f649b3f","slug":"the-seven-year-old-girl-tampering-clothes-torn","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल की बच्ची से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात साल की बच्ची से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े
बदायूं ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आरोपी पर पाक्सो और एससी-एसटी एक्ट की कार्रवाई
थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की दलित बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। बच्ची के ताऊ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, एससी-एसटी और पाक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की सात साल की दलित बच्ची अपने नौ साल के भाई के साथ गांव के बाहर खेल रही थी। आरोप है तभी पड़ोसी गांव का अशोक यादव वहां पहुंचा। उसने बच्ची से छेड़छाड़ कर दी। बच्ची ने विरोध किया तो उससे मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। बच्ची के भाई को भी पीटा। चीखने-चिल्लाने पर आस-पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण आ गए। इनको देखकर आरोपी भाग गया। घर पहुंचने के बाद बच्ची ने परिवार वालों को बताया। बच्ची का पिता घर पर नहीं था। उसका ताऊ उसे लेकर थाने पहुंचा। ताऊ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अशोक यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
------
मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-ललित मोहन सिंह, एसओ उसहैत