फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The route of the procession-e-Mohammadi Kanha stones in Nagla, 10 injured

जुलूस-ए-मोहम्मदी के रूट को लेकर  कान्हा नगला में पथराव, 10 घायल

Mon, 12 Dec 2016 11:22 PM IST
बदायूं ब्यूरो
बदायूं ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
The route of the procession-e-Mohammadi Kanha stones in Nagla, 10 injured
जुलूस-ए-मोहम्मदी के रूट को लेकर  कान्हा नगला में पथराव, 10 घायल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कई थानों का फोर्स बुलाना पड़ा, घायल ग्रामीण थाने पहुंचे
 थाना क्षेत्र के गांव कान्हा नगला में सोमवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालने के दौरान बवाल हो गया। नई परंपरा के नाम पर विरोध के बाद हुए पथराव में 10 लोग जख्मी हो गए। हालात बिगड़ते देख कई थानों से फोर्स को बुला लिया गया। एसडीएम सदर जंग बहादुर यादव और सीओ सिटी अभिषेक यादव भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बिनावर थाने के गांव कान्हा नगला में हर साल जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन होता है। इसके लिए गांव में रूट भी निर्धारित है। सोमवार को गांव में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन हुआ। जुलूस गांव में घूम रहा था। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने नई परंपरा बताकर विरोध किया। पहले तो दोनों पक्षों में तकरार हुई। इसके बाद पथराव शुरू हो गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। पथराव में 10 लोगों के चोट लगी। खबर मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए आस-पास के थानों से भी फोर्स को बुला लिया गया। एसडीएम सदर जंग बहादुर यादव और सीओ अभिषेक यादव भी गांव पहुंच गए। इसके बाद हालात सामान्य हुए। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। सभी घायल दोपहर थाने पहुंचे। बुजुर्ग मोरपाल की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

-----
इस्लामगंज में पुलिस ने स्थिति संभाली

अलापुर (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के गांव इस्लामगंज में बारावफात पर जुलूस निकालने को लेकर तनातनी की स्थिति बनी। समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस्लामगंज में बारावफात पर कोई धार्मिक आयोजन नहीं होता है। सोमवार सुबह कुछ लोगों ने जुलूस निकालने की तैयारी की। इस बारे में दूसरे पक्ष के लोगों को पता लगा तो उन्होंने विरोध कर दिया। पुलिस को भी सूचना दे दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर आगे नहीं बढ़ने दिया। एहतियात के तौर पर गांव में दिन भर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजरिया (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के गांव सराय रामदास से लेकर कोल्हाई तक  जुलूस निकालने को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने नई परंपरा बताकर नाराजगी  जताई। हालांकि, थाना पुलिस जुलूस के आयोजन से इंकार कर रही है। एसओ मनीष  यादव का कहना है कि जिन इलाकों में पहले से जुलूस का आयोजन होता था सिर्फ  वहीं जुलूस निकाला गया है।

 ------
पुलिस की मुस्तैदी से शांत रहा इस्लामनगर
इस्लामनगर। बारावफात के मौके पर सोमवार को इस्लामनगर कस्बा पूरी तरह से शांत रहा। पुलिस की मुस्तैदी काम आई और यहां किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ। एहतियात के तौर पर पुलिस ने कस्बे के 30 ऐसे लोगों को नोटिस दे दिया था। पिछले साल इस्लामनगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी की नई परंपरा डालने की कोशिश को लेकर विवाद हुआ। इसको लेकर थाना पुलिस पहले से सतर्कता बरत रही थी। पीस कमेटी की बैठक में कोई नई परंपरा शुरू न करने की हिदायत दी गई थी। इसके बाद भी कुछ लोग नई परंपरा की तैयारी कर रहे थे। इंस्पेक्टर रामगोपाल शर्मा ने शनिवार को 30 लोगों को नोटिस देकर हिदायत दी कि अगर नई परंपरा शुरू करने वालों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। सोमवार को कुछ लोगों ने नई परंपरा का प्रयास तो किया। लेकिन, पुलिस की मुस्तैदी से वे ऐसा नहीं कर सके। 
------
विरोध पर जुलूस को रुकवा दिया गया। अब स्थिति सामान्य है। कोई विवाद नहीं रह गया है।
-जंग बहादुर यादव, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed