{"_id":"b5716421d365057ecd389963c6ca01e3","slug":"the-rape-of-a-girl-hostage-for-four-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बंधक बनाकर चार दिन तक किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को बंधक बनाकर चार दिन तक किया दुष्कर्म
उसावां।
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को पारिवारिक लाभ योजना के रुपये दिलाने के नाम पर थाना क्षेत्र के एक युवक ने परौर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का अपहरण कर लिया और उसके साथ चार दिन तक दुष्कर्म किया। महिला के देवर ने उसे आरोपी के बंधन से मुक्त कराया। पीड़िता की तहरीर पर उसावां थाना क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ अपहरण करके दुष्कर्म करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
परौर थाना क्षेत्र के एक गांव महिला ने बताया कि उसके पति की मौत छह माह पहले हो गई थी। तो उसे उसावां थाना क्षेत्र के गांव नगरिया भूरी के इंद्रेश पारिवारिक लाभ योजना के रुपये दिलाने का आश्वासन दिया। आरोप है कि 24 फरवरी को घर में रखे रुपयों को लेकर बैंक में खाता खुलवाने के नाम पर बुला लिया और उसका अपहरण कर लिया। उसके पास से 40 हजार रुपये और चांदी की पायलें भी छीन लीं। महिला के मुताबिक उसने अपने घर में चार दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म भी किया। घटना के चार दिन बाद उसके देवर ने सूचना मिलने पर आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके विधवा को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
प्रथम दृष्टया मामला रुपयों के लेनदेन का है। हालांकि महिला की तहरीर के आधार पर रेप और अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से बताया जा सकेगा।
विज्ञापन
-जमीरुल हसन, एसओ थाना