फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The post-mortem failed to clear the woman's death

पोस्टमार्टम में साफ न हो सकी महिला की मौत की वजह

Thu, 02 Mar 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी। 
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी।  Updated Thu, 02 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
-बिसरा लैब को भेजा, गुधनी में मिला था महिला का शव
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गुधनी से लापता महिला शजीरन का शव 12 दिन बाद बुधवार को ईख के खेत में मिला था। पोस्टमार्टम में शजीरन की मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। बिसरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। 
बिल्सी थाने के गांव गुधनी निवासी लटूरी की पत्नी 17 फरवरी को खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं लगा तो लटूरी ने 21 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार को शजीरन का क्षत-विक्षत शव गन्ने के खेत में बरामद हुआ। लटूरी ने चप्पलें और कपड़ों से शव की शिनाख्त की थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। यहां डॉक्टर शजीरन की मौत की वजह नहीं खोज सके। उसकी हड्डियों को विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर संजय कुमार गोयल ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन


हादसे में घायल युवक की मौत
सहसवान। बिसौली रोड पर राफिया कॉलेज के पास सड़क हादसे में मंगलवार को बिल्सी थाने के गांव बरनी ढकपुरा निवासी विनोद पुत्र प्रकाश घायल हो गया था। उसे परिवार वालों ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। गुरुवार को इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed