फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The noose was found hanging dead on the bank officer

बैंक अफसर का फंदे पर लटका मिला शव

Mon, 04 Apr 2016 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 04 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
The noose was found hanging dead on the bank officer
फांसी पर झूला - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पैर जमीन पर टिके थे, पीछे की तरफ झुका था सिर
पीएनबी शेखूपुर में बतौर तैनात थे सेकेंड अफसर
16 अप्रैल को होनी थी शादी, कार्ड भी छप गए थे

 पंजाब नेशनल बैंक की शेखूपुर शाखा में तैनात सेकेंड अफसर नवीन चौबे का शव संदेहजनक हालात में कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर के निवासी नवीन चौबे एक साल से बदायूं में रह रहे थे। उनका परिवार कई साल से दिल्ली के शाहदरा इलाके में रहता है। घटना के बाद एसपी सिटी अनिल यादव ने मौका मुआयना किया। मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी क्लू खंगाले हैं। मोबाइल और उनके कमरे को सील कर दिया गया है। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, जबकि हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। 
मूल रूप से उत्तराखंड के जिला और थाना बागेश्वर के गांव मनकोट निवासी नवीन चौबे (30) पुत्र भुवन चंद्र चौबे का परिवार कई साल से दिल्ली के शाहदरा इलाके में रहता है। पंजाब नेशनल बैंक में नियुक्ति मिलने के बाद नवीन चौबे को एक साल पहले बदायूं में तैनाती मिली थी। वह शहर कोतवाली की विजय नगर कॉलोनी में किसान ग्रामीण बैंक कर्मी वीरेंद्र गुप्ता के मकान में किराए पर रहे रहे थे। नवीन की 16 अप्रैल को शादी होनी थी। शादी के कार्ड भी छप गए थे। रविवार रात नवीन की व्हाट्सएप्प पर एक महिला मित्र से चैटिंग चल रही थी। सोमवार तड़के इस महिला मित्र को उन्होंने 4.05 मिनट पर मैसेज किया था। दोनों के बीच काफी अश्लील चैटिंग के बाद महिला मित्र ने नवीन को पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी थी। नवीन ने उससे कई बार माफी भी मांगी थी। 
विज्ञापन

सोमवार सुबह जब खाना बनाने वाली महिला आई तो नवीन चौबे का कमरा बंद था। बार-बार आवाज लगाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, तो उसने मकान मालिक वीरेंद्र गुप्ता को सूचना दी। मकान मालिक ने भी ऊपर आकर खिड़की से अंदर का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। नवीन का शव फंदे से लटक रहा था। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर कोतवाली मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। कमरे में जाकर देखा तो नवीन का शव एक चादर से फंदे पर लटक रहा था। पास में ही उनका मोबाइल पड़ा था। पुलिस ने खबर परिवार वालों को दी। शाम करीब साढ़े चार बजे नवीन के परिवार वाले यहां पहुंच गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सील किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या पर उठ रहे सवाल
बदायूं। हालांकि पुलिस इसे सुसाइड ही मान रही है, लेकिन हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। नवीन के पैर जमीन को छू रहे थे। जिस अटैची पर चढ़कर फंदा लगाने की बात कही जा रही है, वह भी सीधी थी। अमूमन फांसी लगने के बाद चेहरा आगे की ओर झुकता है, लेकिन नवीन का सिर पीछे की ओर था। कमरे का सामान भी अस्त-व्यस्त था। ये कुछ सवाल हैं, जो आत्महत्या पर संदेह पैदा कर रहे हैं।  
चार भाइयों में सबसे बड़े थे नवीन, परिवार बदहवास
नवीन चौबे चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पिता भुवन चंद्र चौबे पीटीआई में पत्रकार हैं। कई साल पहले पूरा परिवार बागेश्वर से दिल्ली के शाहदरा इलाके में शिफ्ट हो गया था। दो साल पहले नवीन की नियुक्ति पंजाब नेशनल बैंक में हुई थी। एक साल पहले उनको बदायूं में पोस्टिंग मिली थी। इसके बाद से वह बदायूं में किराए के मकान में रह रहे थे।
हाल ही में नवीन की शादी उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के थाना बाजपुर की शक्ति कॉलोनी से तय हुई थी। शादी समारोह 16 अप्रैल को दिल्ली में होना था। सोमवार सुबह जब परिवार वालों को नवीन की खुदकुशी की बात पता लगी तो वह हतप्रभ रह गए। बदहवास हालत में शाम करीब साढ़े चार बजे नवीन के पिता परिवार के साथ बदायूं पहुंचे। परिवार वालों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। नवीन के इस कदम से पूरा परिवार सदमे में है। परिवार के सदस्य कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। परिवार वालों ने रात में ही पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम से संपर्क किया। 
महिला मित्र ने फोन बंद किया
बदायूं। घटनास्थल से पुलिस ने नवीन चौबे का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया। फोन को जब चेक किया गया तो पता लगा कि उनकी महिला मित्र से व्हाट्सएप पर अश्लील चैटिंग हो रही थी। नवीन ने लास्ट मैसेज तड़के चार बजकर पांच मिनट पर किया था। माना जा रहा है कि इसी के बाद नवीन की मौत हुई। पुलिस ने महिला मित्र से संपर्क की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद जा रहा है।

-------
मामला खुदकुशी का है। नवीन चौबे की एक महिला मित्र से व्हाट्सएप्प पर चैटिंग हो रही थी। महिला मित्र ने उनको रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी थी। मृतक का मोबाइल सील कर दिया गया है। परिवारवालों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-अनिल यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed