फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The murderous attack in revenge for killing student

हत्या की रंजिश में छात्र पर जानलेवा हमला

Mon, 31 Aug 2015 11:31 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Mon, 31 Aug 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हुसैनपुर खेड़ा के छुटकन सिंह हत्याकांड में आरोप के बावजूद विवेचना के दौरान क्लीनचिट मिल जाने पर कार्रवाई से बचे छात्र राजेश कुमार पर कछला के जीबी पंत डिग्री कॉलेज के गेट पर जानलेवा हमला हो गया। हमलावरों और छात्र के बीच जमकर गुत्थम गुत्था हुई। छात्रों के शोर मचाने पर पीएसी के जवानों ने छात्र समेत दोनों पक्ष के तीन युवक दबोच लिए। बाद में उन्हें कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मामला सोमवार दोपहर का है। हुसैनपुर खेड़ा निवासी राजेश कुमार कछला के जीबी पंत डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। बकौल राजेश, वह छात्रवृति का फार्म जमा करने के लिए कॉलेज गेट पर पहुंचा, तो पीछे से गांव के ही विजय, मोहित और धीरज भी आ धमके। आरोपियों ने राजेश को घेर लिया। राजेश के पक्ष में दो अन्य छात्र आ गए। उनके सहयोग से हमलावरों पर राजेश भारी पड़ने लगा, तो दोनों पक्ष में गुत्थम-गुत्था हो गई। मोहित के चेहरे पर चोट भी लगी। जबकि राजेश की हथेली में चोट है।
विज्ञापन

कॉलेज गेट पर मारपीट और हंगामा होता देख छात्रों ने शोर मचा दिया। परिसर में पहले से कैंप करके रह रहे पीएसी के जवानों ने राजेश समेत मोहित और धीरज को दबोच लिया। हमलावरों में विजय मौका पाकर भाग जाने में सफल हो गया। पीएसी के जवानों ने तीनों को कछला चौकी के माध्यम से कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। हमले की वजह राजेश ने छुटकन सिंह की हत्या की रंजिश बताई है। छुटकन की हत्या में राजेश का नाम भी आया था, लेकिन पुलिस ने उसी वक्त विवेचना में उसे क्लीनचिट दे दी थी। मोहित, विजय और धीरज मृतक छुटकन के परिवारी हैं। इस मामले में पुलिस ने राजेश, धीरज ओर मोहित के खिलाफ सिर्फ निरोधात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
कॉलेज में अफरातफरी का माहौल
उझानी। जीबी पंत कॉलेज के गेट पर छात्र राजेश कुमार पर हमले के दौरान छात्रों ने शोर मचाया तो कुछेक छात्र कक्षाओं से भी बाहर निकल आए। वह भी सच्चाई का पता लगाने को गेट तक पहुंच गए। पीएसी के जवानों ने हस्तक्षेप कर उन्हें कक्षाओं में भेज दिया, लेकिन कॉलेज परिसर में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

वर्जन
छात्र और युवकों में मारपीट कॉलेज के अंदर नहीं बल्कि गेट पर हुई। उस वक्त वह कॉलेज में ही थे। मारपीट की वजह तो उन्हें नहीं पता है। राजेश हमारे कॉलेज का छात्र है। वह पढ़ने भी आता है। कार्रवाई के लिए कॉलेज के ओर से पुलिस से संपर्क भी नहीं साधा गया।
- एएस यादव, प्राचार्य, जीबी पंत डिग्री कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed