फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The location of the accused was in Bareilly Jawahar Bagh tragedy

बरेली में मिली जवाहर बाग कांड के आरोपी की लोकेशन

Tue, 07 Jun 2016 11:42 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 07 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एसटीएफ और पुलिस सतर्क, संभावित स्थानों पर तलाश तेज
आरोपी के बैंक खाते खंगालने में जुटी स्थानीय पुलिस

 मथुरा के जवाहर बाग कांड के आरोप अथित सत्याग्रही राकेश गुप्ता की लोकेशन बरेली में मिली है। जवाहर बाग कांड के बाद वह बरेली आया था। लोकेशन ट्रेस होने के बाद एसटीएफ, एसओजी और पुलिस टीमें उसकी तालश में जुट गई हैं। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि अब तक राकेश गुप्ता बरेली से भाग चुका है। इधर, राकेश गुप्ता के बैंक खाते भी खंगाले जा रहे हैं। पता लगा है कि जवाहर बाग कांड के बाद उसने एक बैंक खाते से मोटी रकम भी निकाली है। 
मथुरा के जवाहर बाग इलाके में कथित सत्याग्रहियों और पुलिस के बीच झड़प में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष कुमार शहीद हो गए थे। सत्याग्रहियों के मुखिया रामवृक्ष यादव समेत 27 लोग मारे गए थे। आरोपियों में बदायूं के थाना हजरतपुर के गांव गढ़िया शाहपुर का मूल निवासी राकेश गुप्ता भी शामिल है। इस पर मथुरा पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जवाहर बाग कांड के बाद से राकेश गुप्ता फरार है। उसकी शहर के सिविल लाइंस इलाके में भी कोठी है। यहां भी ताला पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि राकेश गुप्ता को गिरफ्तार करने में जुटी एसटीएफ को राकेश गुप्ता की लोकेशन बरेली में मिली है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को भी बता दिया गया है। स्थानीय स्तर पर भी राकेश गुप्ता की गिरफ्तारी को एसओजी जाल बिछाए हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----
राकेश गुप्ता का दातागंज स्थित सहकारी बैंक में एक खाता ट्रेस कर लिया गया है। बाकी खाते भी जल्द ट्रेस कर लिए जाएंगे। सिविल लाइंस एरिया में उसके घर में अब भी ताला पड़ा है। आरोपी की तलाश की जार ही है। उसकी लोकेशन के बारे में अभी ज्यादा नहीं बता सकता।
-अशोक कुमार, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed