{"_id":"dcc63fcd53291d764504fd7cecce7bb8","slug":"the-four-people-reported-in-firing-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग और पथराव में दूसरे पक्ष से भी चार नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग और पथराव में दूसरे पक्ष से भी चार नामजद
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Fri, 04 Dec 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजरपुर में चुनावी रंजिश पर बुधवार रात हुआ था दो पक्षों में झगड़ा
नामजदों की तलाश में पुलिस ने दी गांव में दबिश
कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर बाजलजीत निवासी अरविंद सिंह की ओर से नामजद कराई गई रिपोर्ट में अरविंद उपाध्याय, ओमपाल, भुवेंद्र और रीतेश पर पथराव और फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि नामजदों ने अरविंद सिंह के घर में घुस कर तोड़तोड़ की। मारपीट और पथराव के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए निकल गए। बता दें कि एक दिन पहले विनोद की ओर से प्रत्याशी प्रदीप सिंह, श्याम सिंह, अजय और सोनू का नामजद कराया गया था। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी कर दी है।
घटना के बारे में सूत्रों की मानें तो प्रधानी के चुनाव को लेकर अरविंद और विनोद पक्ष के लोग अभी लामबंद हैं। ग्रामीण के गुट बन जाने से झगड़े की आशंका बनी हुई है। बुधवार रात दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आए तो झगड़े ने फसाद का रूप ले लिया था। इधर, पुलिस ने दोनों पक्ष के नामजदों की तलाश में शुक्रवार दोपहर भी दबिश दी लेकिन आरोपियों में से कोई भी उसके हत्थे नहीं चढ़ पाया।