{"_id":"570fd74b4f1c1b16384a6bb2","slug":"the-fire-burnt-five-houses-eight-animals-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से पांच घर जले, आठ पशु मरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से पांच घर जले, आठ पशु मरे
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
अाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव चौड़रा शिकारपुर में गुरुवार को आग से पांच घर राख हो गए। इसमें लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई और आठ जानवर भी जलकर मर गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह बिजली लाइन की गिरी चिंगारी बताई जा रही है।
गांव निवासी छत्रपाल की छत के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है। पास में ही उसने छप्पर तान रखा था। गुरुवार को इन्हीं तारों से गिरी चिंगारी ने छप्पर को चपेट में ले लिया। तेज हवाओं की वजह से कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धरण कर लिया। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी हरपाल, रूपचंद्र, हेम सिंह और लाल सिंह के घरों को भी चपेट में ले लिया। आग से छत्रपाल के घर में रखी 20 हजार रुपये की नगदी जल गई। अन्य घरों में भी अनाज, घरेलू सामान समेत लाखों रुपये की क्षति हुई है। आग में पांच बकरी, दो गाय और एक भैंस भी जलकर मर गईं।
खबर मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने गांव वालों के सहयोग से आग पर काबू पाया। अग्निकांड के संबंध में तहसील प्रशासन को खबर दे दी गई है। देर शाम तक तहसील से क्षति का आकलन करने कोई नहीं पहुंचा था। पांचों परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।