फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The father-son killed before police shot history-sheeter

पुलिस के सामने हिस्ट्रीशीटर ने बाप-बेटे को मारी गोली

Wed, 29 Apr 2015 11:55 PM IST
उघैती।
उघैती। Updated Wed, 29 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
The father-son killed before police shot history-sheeter
अपराधियों पर कानून का कोई खौफ नहीं है।  पुलिस के सामने ही एक हिस्ट्रीशीटर ने बाप-बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद दरोगा को भी सर्विस रिवाल्वर से फायर करना पड़ा। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। मौके पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के गांव सराय बघौली का है। मंगलवार को दिन में गांव निवासी नुसरत अली की बहन महरूल और इसराद के बच्चों में झगड़ा हो गया था। इससे नाराज होकर इसराद ने गाली गलौज कर महरूल को हड़का दिया। शाम करीब सात बजे उसका भाई नुसरत घर आया। तब बहन ने इसराद की दबंगई के बारे में उसमे सामने पूरा वाक्या बयां कर दिया। यह सुनने के बाद नुसरत उसके घर पहुंचा और गालियां देने का विरोध करते हुए पुलिस कार्रवाई की बात कहीं। पुलिस कार्रवाई की बात सुनते ही इसराद और उसका हिस्ट्रीशीटर बेटा आरिफ, सरताज और रिजवान भी मौके पर आ गए। आरिफ हाथों में तमंचा लहराकर परिवार के लोगों को धमकाने लगा। इससे डरकर परिवार की महिलाओं ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही एसआई रोहिताश कुमार और कॉस्टेबिल प्रदीप कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामला शांत कराने का प्रयास करना शुरू किया ही था कि तभी आरिफ ने तमंचे से फायर झोक दिया। गोली के छर्रे नुसरत व नजदीक में खड़े उसके बुजुर्ग पिता हबीब खां को लगे। गोली लगने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। दरोगा रोहिताश कुमार ने भी फायर करने के बाद आरोपियों की घेराबंदी करनी शुरू कर दी, लेकिन सिर्फ दो पुलिस कर्मी होने की वजह से सिर्फ सरताज को ही पुलिस पकड़ सकी। बाकी तीनों लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस और ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

0000
...अपराधी है आरिफ
यूं तो पुलिस महकमे के अधिकारी हिस्ट्रीशीटरों और जिला बदर बदमाशों पर खास नजर रखने के साफ निर्देश देते हैं। लेकिन उघैती पुलिस की लापरवाही के चलते आरिफ काफी दिनों से गांव में रहकर उत्पात मचा रहा था। अगर उसके अपराधिक रिकार्ड पर नजर डाली जाए तो बदायूं जिले के अलावा रामपुर, शाहबाद सहित कई थानों में उसके खिलाफ तमाम मुकदमें दर्ज हैं। गांव कौल्हाई की सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में लूटपाट करने के मामले में भी वह जेल जा चुका है लेकिन कोर्ट से पैरोल मिलने के बाद वह गांव में रहकर जिंदगी काट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed