फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Student injured after being beaten by teacher succumbs to injuries.

Hardoi News: शिक्षक की पिटाई से घायल छात्रा ने दम तोड़ा

Mon, 31 Aug 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Student injured after being beaten by teacher succumbs to injuries.
हरदोई/ फर्रुखाबाद। हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र में शिक्षक की पिटाई से घायल छात्रा ने 10 दिन बाद इलाज के दौरान फर्रुखाबाद के अस्पताल में दम तोड़ दिया। पिता की तहरीर पर हरदोई पुलिस ने प्रभारी प्रधानाध्यापक अक्षय सिंह यादव, कक्षाध्यापक राजेंद्र गंगवार व कक्षा में साथ पढ़ने वाली किशोरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पचदेवरा क्षेत्र के गांव सहुआपुर निवासी उमेश दीक्षित की पुत्री क्षमा दीक्षित (13) कक्षा आठ की छात्रा थी। 20 अगस्त को क्षमा गांव में ही स्थित स्कूल में पेपर देने गई। इस दौरान उसका किसी बात पर दूसरी छात्रा से विवाद हो गया था। तब छात्रा ने उससे मारपीट की थी। शिकायत करने पर शिक्षक ने क्षमा की बात सुनने के बजाय उसे ही पीट दिया।
विज्ञापन

मामा रजत पांडेय व कृष्णमुरारी ने बताया कि शिक्षक ने क्षमा की दोनों बाहें मरोड़कर तोड़ दीं, डंडों से भी पीटा। पहले निजी डॉक्टर से इलाज कराया। इसके बाद फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर आवास विकास कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चोटों की वजह से क्षमा के शरीर में संक्रमण फैल गया। इससे रविवार शाम उसकी मौत हो गई। हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम ने बताया कि मृत छात्रा क्षमा के पिता उमेश दीक्षित की तहरीर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक व कक्षाध्यापक के अलावा कक्षा में साथ पढ़ने वाली किशोरी पर गैर इरादतन हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाध्यापक और कक्षाध्यापक निलंबित
हरदोई। विकास खंड भरखनी के संविलियन विद्यालय सहुआपुर की कक्षा आठ की छात्रा के मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक और कक्षाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण में विभागीय व विधिक कार्रवाई की जा रही है। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने जारी आदेश में बताया कि क्षमा के साथ मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लेकर सोमवार को विद्यालय का निरीक्षण किया गया। जिसमें पाया गया कि 20 अगस्त को एक अन्य छात्रा के साथ हुए विवाद के बाद शिक्षक अक्षय सिंह यादव ने छात्रा क्षमा के साथ मारपीट की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed