{"_id":"6a95c1061ffc257698067125","slug":"two-people-arrested-for-cheating-in-the-name-of-online-gaming-fatehabad-news-c-127-1-ftb1008-160232-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपी काबू
Mon, 31 Aug 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
भट्टू कलां। सीआईए पुलिस टीम ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह देश-विदेश के लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी करता था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजनीश (गंजा रुपाणा, जिला सिरसा) और पुनीत कुमार (डिंग, जिला सिरसा) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से 31 मोबाइल फोन और तीन लैपटॉप बरामद किए हैं। सीआईए प्रभारी निरीक्षक संदीप को भट्टू में देवीलाल टाउन पार्क के पास एक घर की सूचना मिली थी।
वहां कुछ व्यक्ति ऑनलाइन गेमिंग और प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों से राशि ट्रांसफर करवा रहे थे। सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान एक कमरे में दो व्यक्ति लैपटॉप और मोबाइल फोन से एक एप पर पैसों का लेन-देन करते मिले। पुलिस ने दोनों को काबू कर पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ में अनुराग (भट्टूकलां) और संदीप (डिंग मंडी) को योजना का मुख्य संचालक बताया गया।
विज्ञापन
आरोपियों से ऑनलाइन कारोबार से संबंधित आवश्यक दस्तावेज जैसे लाइसेंस और गाइडलाइन प्रस्तुत करने को कहा गया। लेकिन वे कोई भी संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। बरामद मोबाइल फोन और लैपटॉप की तकनीकी जांच के माध्यम से ऑनलाइन लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई है।