फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The father said the man shot himself to suicide

पिता से कहासुनी पर युवक ने गोली मारकर खुदकुशी की

Thu, 04 May 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं Updated Thu, 04 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
The father said the man shot himself to suicide
मौके पर पु‌‌ल‌िस। - फोटो : अमर उजाला
पिता से कहासुनी पर युवक ने गोली मारकर खुदकुशी की
विज्ञापन

-पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तमंचा बरामद    
  
शहर कोतवाली के मोहल्ला कबूलपुरा में पिता से कहासुनी होने के बाद युवक ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने खुदकुशी की बात पुलिस को लिखकर दी है। फिर भी पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है। एसपी सिटी अनिल यादव ने भी मौका मुआयना कर घटना के संबंध में जानकारी ली।       

कोतवाली के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी बब्बू का 26 वर्षीय बेटे पप्पू से शुक्रवार को विवाद हो गया था। पिता-पुत्र के बीच गुरुवार रात भी झगड़ा हुआ था। मोहल्ले के लोगों और पुलिस का कहना है कि पप्पू गलत लोगों की संगत में पड़ गया था। इससे परिवार में कलह होती थी। शुक्रवार को पिता से कहासुनी होने के बाद पप्पू कमरे में गया और उसने देसी तमंचे से खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर मौत हो गई। परिवार के लोगों ने इस बारे में कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर कोतवाली लोकेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद परिवार के लोगों से पूछताछ की। मृतक के परिवार के लोगों ने इसे खुदकुशी बताया। पुलिस ने मौके से तमंचा भी बरामद किया है। इसमें कारतूस का खोखा फंसा हुआ था। इसे भी सील कर दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इंस्पेक्टर कोतवाली लोकेंद्र सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला खुदकुशी का मालूम दे रहा है। मृतक के पिता ने भी खुदकुशी की बात लिखकर दी है। फिर भी मामले में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed