फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The death of a child and two accidents, seven injured

हादसों में बच्ची समेत दो की मौत, सात लोग घायल

Mon, 20 Apr 2015 12:14 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Mon, 20 Apr 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
The death of a child and two accidents, seven injured
सड़क हादसों में बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। घायलों में चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सड़क हादसे अलापुर, कादरचौक, बिसौली और सहसवान में हुए।
विज्ञापन

अलापुर। म्याऊ-अलापुर रोड पर अज्ञात बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। बाइक सवार मय बाइक के भागने में सफल हो गया। म्याऊ निवासी सुशीला देवी (42) पत्नी इतवारी रविवार सुबह खेत पर गेहूं काटने गई थीं। करीब दस बजे वह खेत से घर लौट रही थीं। रास्ते में सड़क पार करते समय उनको अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। सुशीला की मौके पर मौत हो गई। बाइक चालक मय बाइक से भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कादरचौक। घर के बाहर खेल रही बच्ची की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। बाइक चालक बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है। थाना क्षेत्र के गांव भकोड़ा में कृपाल की छह वर्षीय पुत्री प्रीति शनिवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने प्रीति को रौंद दिया। प्रीति की मौकेपर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बाइक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसवान। तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार दोपहर करीब दो बजे सहसवान-बिसौली रोड पर शेखपुर सैदपुर के पास की है। मुजरिया क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी बबलू उनकी पत्नी और इमरान से सहसवान आ रहे थे। उनकी बाइक को पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए।
बिसौली। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। ललुआ नगला निवासी सुरेंद्र और रूपराम बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में इनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया। यहां से इनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सुरेंद्र को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है।

कुंवरगांव। बादल मोड़ पर बस ने टैंपो को टक्कर मार दी। हादसे में शहर के सिविल लाइंस निवासी सोनू घायल हो गए। बस चालक मय बस के मौके से भागने में कामयाब हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed