{"_id":"57b71e7d4f1c1b363c6eb684","slug":"the-controversy-deepened-again-to-take-the-girl-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की भगा ले जाने का विवाद फिर गहराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की भगा ले जाने का विवाद फिर गहराया
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मारपीट के दौरान लूट की शिकायत से तनाव
मंडी में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सुलह कराने के बाद एक पक्ष ने डीआईजी की शरण ली है। इसके बाद मामला और उलझ गया है। इससे एक बार फिर तनाव के हालात बन रहे हैं।
बीती 14 जून को कस्बे के एक व्यक्ति की दत्तक पुत्री को कस्बे का ही युवक बहला फुसलाकर ले गया था। जिस पर सैकड़ों व्यापारियों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया था। इस प्रकरण में दोनों ने कोर्ट मैरिज करने के बाद हाईकोर्ट की शरण ले ली। हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने दोनों को सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया था। इस प्रकरण में कस्बे के एक व्यक्ति ने लड़की पक्ष वालों का सहयोग किया था। बीती 13 अगस्त को मंडी में उसकी दूसरे पक्ष से इसी प्रकरण को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के आमने-सामने आ जाने पर स्थिति और बिगड़ गई। सूचना पर एसडीएम रामदत्त राम और सीओ बिसौली अजय कुमार शर्मा के साथ कई थानों की पुलिस के मौके पर आ जाने से स्थिति बिगड़ने से बच गई। बाद में एसडीएम और सीओ ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर सुलह करा दी।
अधिकारियों द्वारा सुलह कराने के बावजूद लड़का पक्ष की ओर से लड़की ने डीआईजी बरेली को शिकायत करके शांत हुए मामले को चिंगारी दे दी। इस शिकायत में आठ-दस लोगों पर मारपीट कर गल्ले से दो लाख रुपये लूटने और घर में घुसकर महिलाओं को गालियां देने, अश्लील हरकत कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। डीआईजी को दी गई शिकायत थाने आने के बाद पुलिस ने फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की है। मगर, इस शिकायत ने दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर से तनाव की स्थिति पैदा कर दी है।