Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The business of the illegal liquor was running behind the SP office

सपा कार्यालय के पीछे चल रहा था अवैध शराब का कारोबार

Sun, 01 Oct 2017 12:34 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 01 Oct 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
The business of the illegal liquor was running behind the SP office
शराब (डेमो)
ब्रांडेड कंपनी की शराब के 14,995 ढक्कन, 105 लीटर कच्ची शराब और पाउच हुए बरामद  
विज्ञापन

शहर के बीचों बीच सपा कार्यालय के पीछे गांधीनगर में किराए के मकान में कई साल से अवैध शराब का कारोबार चल रहा था। सीओ सिटी के निर्देशन पर शुक्रवार रात सिविल लाइंस पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को बड़ी मात्रा में कच्ची शराब, ब्रांडेड शराब के ढक्कनों, यूरिया, देशी शराब के पाउच के साथ पकड़ लिया। एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।
शनिवार को सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि अवैध शराब के काले कारोबार की सूचना पर बिना कोतवाली पुलिस को सूचना दिए सिविल लाइंस प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह यादव को टीम के साथ गांधी नगर मोहल्ले में छापेमारी के लिए भेजा गया। मुखबिर के बताए मकान पर छापेमारी करते हुए टीम ने ब्राहम्मपुर कुम्हारों वाली में गली से किराए पर रहने वाले मूसाझाग के किसरुआ निवासी जसवीर को पकड़ लिया। कमरे से पुलिस ने 105 लीटर कच्ची शराब, ब्रांडेड कंपनी की शराब के 14,995 ढक्कन, एक किलो यूरिया, 100 खाली देशी पाउच सहित कई लाखों का माल बरामद किया। एक आरोपी मंजूस मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह चार साल से आसपास के सेल्समैन को ब्रांडेड कंपनी के ढक्कन और होलोग्राम की सप्लाई कर रहा है।  
विज्ञापन

--
...तो सेल्समैन कर रहे हैं धांधली 
जसवीर ने पूछताछ में बताया कि प्रतिदिन दर्जनों सेल्समैन उसके पास ढक्कन और होलोग्राम खरीदने आते थे। उसके बाद सेल्सैमन अपनी दुकान पर खाली शराब की बोतलों में अल्कोहल और पानी मिलाकर उसे पैक कर बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed