फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The beating of the young man in the theft of theft, the ruckus of relatives

चोरी के शक में युवक की पिटाई, रिश्तेदारों का हंगामा

Tue, 07 Mar 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)। Updated Tue, 07 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
The beating of the young man in the theft of theft, the ruckus of relatives
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
महिला कांस्टेबल के घर में एक दिन पहले हुई थी चोरी
विज्ञापन

मोहल्ले वालों ने संदिग्ध नजर आने पर कर दी थी पिटाई


रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात महिला कांस्टेबल के घर से संदूक चोरी की घटना के अगले दिन संदिग्ध नजर आने पर एक युवक को मोहल्ले के लोगों ने दबोच कर पीट दिया। वह दिल्ली से अपनी ससुराल आया था। उसे कोतवाली पुलिस के हवाले किए जाने की भनक लगते ही उसके रिश्तेदार कोतवाली पहुंच गए और हंगामा कर दिया। हंगामे के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
मामला मंगलवार सुबह का है। दिल्ली में उत्तमनगर निवासी रामवीर अपनी ससुराल नगर के मोहल्ला बाजारकलां आया था। वह घूमते-घूमते रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गया। वह एक घर के दरवाजे के सामने बैठा गया, उसकी मालकिन मुरादाबाद जिले में मूढ़ापांडे थाने में तैनात महिला कांस्टेबल सुचित्रा सक्सेना के यहां से एक दिन पहले संदूक चोरी हो गया था। संदूूक तो स्टेशन के पास पड़ा मिल गया लेकिन उसमें रखे छह हजार रुपये और सामान गायब था। मोहल्ले के लोगों को लगा कि इसी युवक ने संदूक से सामान गायब किया है। पूछने पर उसने मोहल्ले वालों को कुछ नहीं बताया। शक में उसकी पिटाई कर दी गई।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोग रामवीर को लेकर कोतवाली भी पहुंच गए। इसकी भनक रामवीर के ससुरालियों को लगी तो वे महिलाओं के साथ कोतवाली गेट पर आ धमके। उन्होंने रामवीर को पकड़ने वाले लोगों को खरीखोटी सुनाई और हंगामा कर दिया। कोतवाल गोपीचंद्र यादव के सामने रामवीर के रिश्तेदारों ने उसका पक्ष भी रखा। इधर, कोतवाल का कहना है कि रामवीर की तहरीर पर अज्ञात तीन-चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया। इसे लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कांस्टेबल ने दी चोरी की तहरीर
उझानी। रेलवे स्टेशन के नजदीक मिल कंपाउंड निवासी महिला कांस्टेबिल सुचित्रा सक्सेना के घर में सोमवार रात चोरी हुई थी। उस वक्त परिवार के सभी सदस्य कमरे में सो रहे थे। चोरी गए संदूक में हालांकि कोई ज्यादा सामान नहीं था लेकिन उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। उनका कहना है कि वह रामवीर को जानता भी नहीं हैं। पिटाई भी उसकी किसी ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed