फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   tempo upset, driver died

सड़क किनारे खाई में टेंपो पलटने से चालक की मौत

Fri, 11 Nov 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Fri, 11 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
tempo upset, driver died
सड़क किनारे खाई में टेंपो पलटने से चालक की मौत 
घर से सामान खरीदने के लिए टेंपो लेकर बाजार को निकाला युवक हादसे का शिकार हो गया। टेंपो सड़क किनारे खाई में पलट गया। चालक उसके नीचे ही दब गया। रात में रोड गश्त पर निकली पुलिस को टेंपो खाई में पड़ा मिला। पुलिस टेंपो का सीधा कर नीचे दबे चालक को बाहर निकालती तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे बाईपास पर हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर खेड़ा का निवासी मुन्नालाल का 35 वर्षीय पुत्र जसवीर अपने बच्चों के साथ एपीएम कॉलेज के पास शिव कालोनी में रहता था। रात में वह कोई जरुरी सामान खरीदने के लिए टेंपो से निकला। अचानक ही टेंपो सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गया। उस वक्त वह अकेला था। रोड गश्त पर निकली पुलिस ने टेंपो जब खाई में पड़ा देखा तो उसे सीधा कर दिया गया लेकिन उसके नीचे दबे जसवीर की तब तक मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन

पुलिस को मृतक की जेब में सेलफोन मिला था। पुलिस ने उसी के सेलफोन से कॉल करके घरवालों को भी मौके पर बुला लिया। बाद में शव को अस्पताल लाया गया। कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने बताया कि टेंपो कैसे पलटा, यह तो साफ नहीं है लेकिन हालात पर गौर करने से लगा कि चालक जसवीर ने दूसरे वाहन से खुद को बचाने की कोशिश की थी लेकिन वह टेंपो पर नियंत्रण नहीं कर पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed