फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tempo-bike girl killed in clash

टेंपो-बाइक की भिड़ंत में बालिका की मौत

Fri, 07 Oct 2016 12:15 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
बरेली-मथुरा हाइवे पर बृहस्पतिवार दोपहर कैंटर को ओवरटेक करते वक्त बाइक सवार दंपति समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की टेंपो से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर बैठी चार साल की बालिका की मौत हो गई। मृतका के पिता का पैर कट गया। उसकी बहन और मां घायल है। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

हादसा कछला के पास फिलिंग स्टेशन के नजदीक हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर खेड़ा निवासी ओमकार सिंह (45) बाइक से पत्नी नन्ही देवी (43), चार साल की बेटी संध्या और एक वर्षीय लता के साथ रिश्तेदारी में गए थे। लौटते में कैंटर को ओवरटेक करते वक्त सामने से टेंपो आ गया। बाइक सवार और टेंपो चालक कुछ समझ पाते, उससे पहले ही दोनों में भिड़ंत हो गई। टेंपो में फंसकर ओमकार की एड़ी के पास से पैर कट गया। मासूम संध्या की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद कछला चौकी से पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने संध्या समेत उसके घायल परिजनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। डॉ. मोहम्मद तहसीन ने बताया कि घायलों में ओमकार और उसकी एक वर्षीय बेटी लता की हालत नाजुक है। दोनों के साथ घायल महिला को भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चालक टेंपो को छोड़कर भाग गया। अभी इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन

गर्भवती महिला संग टेंपो में सवार थे घरवाले
उझानी। जिस टेंपो से हादसा हुआ उसमें चालक समेत चार लोग सवार थे। कछला निवासी एक व्यक्ति अपनी गर्भवती पत्नी और घरवालों के साथ निकला। हादसे के बाद टेंपो पलटने से बच गया। चश्मदीद लोगों की मानें तो टेंपो पलटता या फिर कैंटर से टकराता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद गर्भवती महिला को उसके घरवालों ने दूसरे वाहन से निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed