फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tantric Jugesh wife was murdered

पत्नी ने की थी तांत्रिक जुगेश की हत्या

Sat, 16 Apr 2016 12:09 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 16 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
 कस्बे के मोहल्ला बकरकसा में तांत्रिक जुगेश जोशी की हत्या उसकी पत्नी सर्वेश देवी ने ही की थी। उसने पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने सर्वेश देवी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से बिल्सी के मोहल्ला नंबर आठ का रहने वाला जुगेश जोशी कई साल से कुंवरगांव के बकरकसा मोहल्ले में रहता था। वह तंत्र-मंत्र करता था। बुधवार सुबह जुगेश का शव उसके घर में मिला था। उसे दो गोलियां मारी गई थीं। जुगेश की पत्नी सर्वेश देवी ने पड़ोसी सलमा समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके विरोधाभासी बयानों के कारण पुलिस को उस पर शक हुआ। 
विज्ञापन

महिला थाने में उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गई। पुलिस की मानें तो सर्वेश देवी के कई लोगों से संबंध थे। जुगेश इसका विरोध करता था। मंगलवार रात सर्वेश ने जुगेश को खाने में नींद की गोलियां दे दीं। जब वह सो गया तो सर्वेश ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सर्वेश ने जुर्म कबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद कर लिए हैं। सर्वेश को शनिवार को जेल भेज जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
सर्वेश देवी ने जुर्म कबूल कर लिया है। उसके कई लोगों से संबंध थे। जुगेश इसका विरोध करता था। इसी कारण उसने जुगेश की हत्या कर दी। सर्वेश देवी की निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद हो गया है। -वाहिद खान, एसओ, कुंवरगांव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed