{"_id":"5926e5134f1c1b675d53654c","slug":"suspended-kotwal-gets-sued","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘निलंबित कोतवाल पर मुकदमा दर्ज हो’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘निलंबित कोतवाल पर मुकदमा दर्ज हो’
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
Updated Thu, 25 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपाई बोले, सत्ताधारी पार्टी पर पुलिस से साठगांठ का आरोप लगाया
सपा ने अब कोतवाली में सपा नेता स्वाले चौधरी की पिटाई करने के मामले में निलंबित कोतवाल लोकेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पार्टी नेताओं ने मुकदमा दर्ज न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बुधवार को बदायूं सांसद धर्मेंद यादव के आवास पर बुलाई प्रेसवार्ता में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा के नेताओं के संरक्षण में पुलिस प्रशासन के अधिकारी सपाइयों का लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं, लेकिन अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपाइयों के कहने पर थाने में कोतवाल ने यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी की पिटाई की। एबाद ने चेतावनी दी कि अगर दोषी कोतवाल के खिलाफ कारवाई कर जेल नहीं भेजा गया तो सपा प्रदेश स्तर पर आंदोलन कर मुख्यमंत्री, राज्यपाल और राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर कारवाई की मांग करेगी। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि भाजपा बदले की भावना से पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाने का काम कर रही है। उन्हें पुख्ता जानकारी है कि बीजेपी वालों के दबाव में थाने में बर्बरता हुई थी। प्रेसवार्ता में स्वाले चौधरी ने कहा कि वह दो पक्षों के बीच झगड़े के मामले में समझौता कराने कोतवाली गया था। इस बीच कोतवाल लोकेंद्र प्रताप सिंह के पास किसी का फोन आया और एक पक्ष को दबाव में लेकर उनके खिलाफ जबरन मुकदमा दर्ज कर बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।