{"_id":"58ed388d4f1c1b791ecf562f","slug":"suicide-victim-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने की आत्महत्या की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने की आत्महत्या की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं
Updated Wed, 12 Apr 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी पक्ष की ओर से फैसले के दबाव से क्षुब्ध पीड़ित किशोरी ने मंगलवार को दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने आननफानन में उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह किशोरी से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया। परिजनों के मुताबिक, अगले दिन आरोपी पक्ष के लोग घर पर आ धमके और फैसले का दबाव बनाने लगे। साथ ही धमकी भी दी। इससे क्षुब्ध किशोरी ने आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि इस मामले में अभी थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन