फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Student in road accidents Including three killed

सड़क हादसों में छात्रा  समेत तीन की मौत

Wed, 01 Mar 2017 12:03 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 01 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Student in road accidents Including three killed
सड़क हादसों में छात्रा  समेत तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
वजीरगंज और फैजगंज में हादसे, चार लोग जख्मी भी हुए
विज्ञापन

ओरछी में परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला

 वजीरगंज और फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्रों में हुए चार सड़क हादसों में एक छात्रा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक सड़क हादसा सोमवार रात वजीरगंज में हुआ और दो हादसे मंगलवार को फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में हुए। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
वजीरगंज। मुरादाबाद-फरुर्खाबाद रोड पर गांव रोटा और सोई के बीच चौधरी ढाबा है। ढाबे पर पीलीभीत जिले के थाना न्यूरिया के गांव खिड़का निवासी गुरुमुख सिंह (50) पुत्र करन सिंह चौकीदारी करता था। सोमवार रात गुरुमुख को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने गुरुमुख के परिवार वालों को सूचना दी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वजीरगंज में ही सोमवार रात रोड किनारे खड़े ट्रक में बाइक घुसने से दो लोग घायल हो गए। उसावां निवासी रावेंद्र मिश्रा और सत्यम मिश्रा सोमवार को वजीरगंज आए थे। हादसे में घायल होने के बाद दोनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में अरिल नदी के पुल के पास ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में एक घायल भी हुआ है। संभल जिले के थाना बनियाठेर के गांव सिंहपुर के अनोखे लाल (35) पुत्र होते सिंह और चमन सिंह (27) पुत्र रतन सिंह फैजगंज बेहटा थाने के गांव मन्नू नगर में एक दावत में शामिल होने आए थे। दोनों लोग यहां से वापस लौट रहे थे। रास्ते में अरिल नदी के पुल के पास ट्रक ने इनको रौंद दिया। हादसे में अनोखे लाल की मौके पर मौत हो गई। चमन सिंह गंभीर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना फैजगंज बेहटा में ही एक अन्य सड़क हादसे में कक्षा नौ की छात्रा की जान चली गई। थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी वीरेंद्र की 14 वर्षीय बेटी दुर्गेश गनेशी लाल इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर दुर्गेश परीक्षा देकर घर लौट रही थी। रास्ते में ओरछी चौराहे के पास दुर्गेश को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने शव को हटवा कर जाम खुलवाया। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। एक अन्य हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग पुत्तन घायल हो गए। फैजगंज बेहटा थाने के गांव दूंदपुर निवासी पुत्तन सिंह फेरी लगाते थे। मंगलवार को उनको अज्ञात टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे वह जख्मी हो गए। घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

-------
बार-बार कॉल करने पर भी नहीं पहुंची डायल 100
आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में ओरछी चौराहे पर हादसे में छात्रा की मौत के बाद लोगों ने कई बार डायल 100 को फोन किया। इसके बावजूद डायल 100 मौके पर नहीं पहुंची। बाद में थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को वहां से हटवाया। इस दौरान लोगों में डायल 100 के खिलाफ गुस्सा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed