{"_id":"ab8f86189cb9fe89c2f1a65503d09039","slug":"standing-outside-the-house-blew-tractor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर को फूंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर को फूंका
उझानी।
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा में बृहस्पतिवार रात घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर को अज्ञात लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर फूंक दिया। भनक लगते ही ट्रैक्टर मालिक भी घर के बाहर निकल आया, लेकिन कोशिश के बाद भी वह उसे बचा नहीं पाया।
ननाखेड़ा निवासी शफी मोहम्मद का ट्रैक्टर उसके घर के बाहर खड़ा था। रात में वह घर में ही मौजूद था। देर रात अचानक ही ट्रैक्टर में आग की लपटें उठने लगीं। शफी मोहम्मद घर से बाहर निकला तो दो-तीन लोग मौके से भागते नजर आए। शोर मचाने के बावजूद भी उनमें से कोई उसके हत्थे नहीं आया। शफी समेत उसके घरवालों ने ट्रैक्टर में लगी आग को बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिला।
पीड़ित ट्रैक्टर मालिक शुक्रवार तड़के कछला चौकी पर पहुंचा। उसने पुलिसकर्मियों को घटना के बारे में जानकारी दी। बताया कि ट्रैक्टर को फूंकने वालों को वह पहचान नहीं पाया। आग लगाने वाले लोग मौके पर तेल की केन फेंककर भाग गए। शफी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, कोतवाल गोपीचंद्र यादव के आदेश पर कछला पुलिस चौकी इंचार्ज ने मामले की जांच शुरू कर दी है।