फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Speeding pickup The death of the young man from the collision

तेज रफ्तार पिकअप की  टक्कर से युवक की मौत

Sat, 24 Dec 2016 11:58 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बदायूं-ककराला रोड पर उघैनी तिराहे के पास हादसा
 तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम ककराला-बदायूं रोड पर उघैनी तिराहे के पास हुआ। हादसे के बाद वाहन चालक मय वाहन के मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कादरचौक थाने के गांव कटिन्ना बरचऊ निवासी जयपाल (40) पुत्र रामलाल मौर्य शनिवार को ककराला आया था। यहां वह वापस लौट रहा था। शाम को वह उघैनी तिराहे के पास वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बदायूं की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने जयपाल को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। शव की शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने जयपाल के परिवार वालों को खबर दी। वह भी यहां पहुंच गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपार्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

---------
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार घायल
उघैती (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के गांव तिगरा निवासी भोले (16) पुत्र महेंद्र शर्मा शनिवार को बाइक से बाजार करने आया था। बाजार से वह वापस गांव लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में भोले गंभीर घायल हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
शराब का शौक निगल गया चाचा-भतीजे की जिंदगी
सेनपुर के पास बाइक खाई में गिरने से गई थी जान

 शराब का शौक चाचा-भतीजे की जिंदगी निगल गया। उसकी तेज रफ्तार बाइक शक्रवार रात सेनपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक खाई में गिरने से दोनों की जान चली गई थी। पुलिस की मानें तो बाइक की डिग्गी से शराब और ऑमलेट भी मिला है।
हजरतपुर थाने के गांव कोड़ा जयकरन निवासी लाखन (26) पुत्र मुन्ना लाल अपने भतीजे विकास (18) पुत्र राजकुमार के साथ बाइक से बरेली के गांव बल्लिया जा रहे थे। दोनों शराब के नशे में थे। सेनपुर मोड़ पर इनकी तेज रफ्तार बाइक खाई में गिर गई। विकास अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसकी दो छोटी बहन हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद चाचा-भतीजे से शव गांव पहुंचे को दोनों के घर चीत्कारों से गूंजने लगे। 
-----------
युवा नेता समेत दो की मौत पर बंद रहे सैदपुर के बाजार
 युवा नेता फैसल और उसके साथी असलम कुरैशी की शनिवार रात एम-एफ हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे के बाद काफी देर तक हाईवे जाम भी रहा था। इनकी इंडेवर कार कंटेनर की चपेट में आ गई थी। करीब आधा घंटे के रेस्क्यू के बाद दोनों को निकाला जा सका। इनको जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

युवा नेता फैसल जिला पंचायत सदस्य नजमुल के दामाद होने के साथ सैदपुर नगर पंचायत से चेयरमैन पद के प्रत्याशी भी थे। फैसल समेत दो लोगों की मौत के बाद शनिवार को सैदपुर कस्बे में शोर छाया रहा। शोक में बाजार बंद रहे। कई स्कूलों में भी अवकाश कर दिया गया। सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को दोनों मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। अखिलेश्वर दयाल के आवास पर भी शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई। इसमें गुलशन सक्सेना, डॉ. एडी सक्सेना, रामऔतार, निखिल, आयुष, राजीव पाराशरी आदि रहे। सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव, जिला महासचिव सुरेशपाल चौहान, बसपा नेता काजी रिजवान, भूपेंद्र सिंह रद्दा, आदि ने सैदपुर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed