फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   son murderd father

बेटे ने बुजुर्ग पिता की गोली मारकर हत्या की  

Sat, 19 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Sat, 19 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
son murderd father
बुजुर्ग पिता के दूसरी महिला से संबंध पर नाराज बेटे ने शुक्रवार रात शराब के नशे में पिता की दो गोली मारकर हत्या कर दी। एक गोली सिर में और एक सीने में लगी,  जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद बेटा घर से भाग गया। देर रात पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

इस्लामनगर थाने के गांव भगतपुर निवासी चोखे लाल (70) की पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। चोखे लाल का इकलौता बेटा विजेंद्र है। चोखे लाल अपने साथ एक महिला को बतौर पत्नी रखने लगे थे। विजेंद्र को यह नागवार गुजर रहा था। इसको लेकर पिता-पुत्र में तनातनी चल रही थी। शुक्रवार रात करीब आठ बजे विजेंद्र शराब के नशे में घर आया। घर पर पिता-पुत्र के बीच तकरार हुई। बताते हैं कि इस दौरान चोखे लाल ने इस महिला से शादी करने की बात कह दी। इस पर विजेंद्र अपना आपा खो बैठा। उसने तमंचे से दो गोलियां चोखे लाल को मारीं। चोखे लाल ने मौके पर दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह भाग गया। बताते चलें कि विजेंद्र शादीशुदा है, लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है। 
विज्ञापन

गांव वालों की सूचना पर प्रभारी एसओ वीकेश यादव रात करीब नौ बजे गांव पहुंच गए। उन्होंने बताया कि चोखे लाल का शव घर में ही पड़ा हुआ है। विजेंद्र मौके से फरार है। पड़ताल में पता लगा है कि चोखे लाल के एक महिला से संबंध थे। इसी के चलते उनकी हत्या की गई है। गांव वाले भी इसकी तस्दीक कर रहे हैं। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed