{"_id":"574c61ac4f1c1b0e76108b83","slug":"so-against-rajpura-the-order-of-reporting","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ रजपुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसओ रजपुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्तव्य के प्रति लापरवाही पर कोर्ट ने जताई नाराजगी
न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि कुमार दिवाकर ने थानाध्यक्ष रजपुरा को न्यायालय में समय से आख्या प्रस्तुत न करने और नियत तिथि पर उपस्थित न होने पर कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए एसओ रजपुरा के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 29 के तहत रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई को कोर्ट ने दो जून नियत की है।
न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि कुमार दिवाकर ने मुकदमा अपराध सं0 138 सन 2016 धारा 25 आयुध अधिनियम सरकार बनाम रौदास और मुकदमा अपराधन सं0 139 सन 2016 धारा 25 आयुध अधिनियम सरकार बनाम वीनेश उर्फ सिरमौर के संबंध में एसओ थाना रजपुरा कुंजबिहारी मिश्रा से मई तक आख्या मांगी थी। एसओ ने न्यायालय में समय से आख्या नहीं भेजी। इस पर कोर्ट ने एसओ को 30 मई को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया। एसओ रजपुरा सोमवार को कोर्ट में पेश नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के संबंध में पुलिस अधिनियम की धारा 29 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसओ रजपुरा को 2 जून को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए हैं। हाजिर न होने पर एसओ के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।