फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Skhanun attacking the police rescued meat smuggler

सखानूं में पुलिस पर हमला कर छुड़ाए मांस तस्कर

Fri, 23 Oct 2015 11:42 PM IST
अलापुर
अलापुर Updated Fri, 23 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Skhanun attacking the police rescued meat smuggler
शुक्रवार सुबह प्रतिबंधित पशुओं को काटने की सूचना पर कस्बा सखानूं की मोहल्ला मस्जिद वाली गली में छापामारी करने पहुंची पुलिस टीम पर मांस तस्करों ने हमला बोल दिया और पुलिस के कब्जे से दो आरोपियों को छुड़ा लिया। इस दौरान पुलिस टीम पर पथराव भी किया गया। मामले में दो लोगों को नामजद करते हुए छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके से लगभग 50 किलो मांस बरामद किया गया है।
विज्ञापन

जिले के कई इलाकों में प्रतिबंधित पशुओं का वध कर मांस बेचा जा रहा है। शुक्रवार सुबह अलापुर थाना पुलिस को सूचना मिली की सखानूं कस्बे की मस्जिद वाली गली में प्रतिबंधित पशुओं का वध किया जा रहा है। एसओ अजीत प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने यहां से 50 किलो मांस बरामद कर प्यारे पुत्र हसन और फैज पुत्र प्यारे को हिरासत में ले लिया। आस-पास के लोगों को यह पता लगा तो उन्होंने पुलिस की घेराबंदी कर ली। इसके बाद मांस तस्करों ने पुलिस पर हमला कर प्यारे और फैज को छुड़ा लिया। मौके से कब्जे में लिए गए पशु काटने के औजार और मांस लेकर किसी तरह पुलिस टीम थाने पहुंची। मामले में प्यारे और फैज को नामजद करते हुए छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी अभी फरार हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार एफआईआर से पुलिस टीम पर हमला कर आरोपियों को छुड़ाने की धाराएं ही गायब हैं। उसमें कहा गया कि पुलिस को देख कर तस्कर भाग गए।
विज्ञापन

एसपी सिटी अनिल यादव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रतिबंधित पशुओं का वध करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed