फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   She was thrown out of house claims for dowry claims victim

पहले कोरे कागज पर दस्तखत कराए और निकाल दिया घर से

Thu, 07 Sep 2017 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Thu, 07 Sep 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
She was thrown out of house claims for dowry claims victim
निकाह के बाद दहेज के लिए महिला को उसके शौहर और घरवालों ने अमानवीय तरीके से प्रताड़ित किया। दहेज में नकदी लाने के लिए दबाव डाला गया। आरोप है रि महिला अपने पिता और भाइयों से रुपये लाकर देने में नाकाम रही तो शौहर ने उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर कोरे कागज पर दस्तखत करा लिए। बाद में मारपीट कर मासूम बेटी के साथ घर से बाहर निकाल दिया। कोतवाली पुलिस ने पति आरिफ, उसके पिता जाकिर, सास आयशा और ननदों इसरत और निसरत के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।       
विज्ञापन

मामला वजीरगंज क्षेत्र के गांव दतिया का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रौली निवासी वली मोहम्मद ने तीन साल पहले बेटी फरहा नाज का निकाह दतिया के मोहम्मद आरिफ के साथ किया था। निकाह के बाद दो साल तक मियां-बीवी खुश रहे। आरोप है कि बाद में आरिफ दहेज में रुपयों की डिमांड करने लगा। डेढ़ महीना पहले आरिफ और उसके घरवालों ने फरहा की पिटाई की। आरोप है कि उसी दौरान फरहा की कनपटी पर तमंचा रखकर शौहर ने कोरे कागज पर दस्तखत करवा लिए। यह बात फरहा ने पिता और घरवालों को बताई तो उन्होंने बेटी की ससुराल पहुंचकर विवाद सुलझाने की कोशिश की।      
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न की शिकार फरहा अपनी मासूम बेटी खुशनुमा को लेकर बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उत्पीड़न की दास्तां भी सुनाई। फरहा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरिफ, उसके पिता जाकिर, सास आयशा और सैदपुर कसबे में ब्याहीं दोनों ननद इसरत और निसरत के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed