{"_id":"a35b0d91dff4bdf9b92ed18f5c1df83b","slug":"sent-to-jail-double-murder-case-of-the-three-witnesses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल भेजे गए डबल मर्डर केस के तीन गवाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल भेजे गए डबल मर्डर केस के तीन गवाह
badaun
Updated Fri, 01 May 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
शहर के चर्चित डबल मर्डर केस के तीन गवाहों को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। गवाहों पर आरोप है कि उन्होंने डबल मर्डर के आरोपी हिस्ट्रीशीटर नईम उर्फ राजा पर कातिलाना हमला किया था। गवाह पक्ष के लोग आरोप लगा रहे हैं कि उन पर बयान बदलने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला खंडसारी में नवंबर 2013 में हिस्ट्रीशीटर नईम उर्फ राजा ने भाई-बहन की हत्या कर दी थी। हत्याकांड में हाशिम, अकरम, मैसर, लखन, गुड्डा और मुन्ना गवाह हैं। तीन महीने पहले नईम उर्फ राजा ने इन लोगों पर कातिलाना हमले का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार रात कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को साथ लेकर गवाहों के घरों पर दबिश दी। यहां हाशिम, अकरम और मैसर को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को सभी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से इन्हें जेल भेज दिया गया। बाकी को पुलिस तलाश कर रही है। इधर, गवाहों के परिवार वाले आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस हिस्ट्रीशीटर की मदद कर रही है। गवाहों पर बयान बदलने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन