{"_id":"590a1b7e4f1c1b810d441e96","slug":"sdm-is-full-of-grains-three-tractors-trolley-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने अनाज से भरीं तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम ने अनाज से भरीं तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज।
Updated Wed, 03 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरामद अनाज पुलिस के सुपुर्द किया, जांच जारी
राशन को ब्लैक के लिए ले जाए जाने का शक
एसडीएम दातागंज रणविजय सिंह ने सरकारी अनाज से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लिए। शक है कि अनाज ब्लैक के लिए ले जाया जा रहा था। फिलहाल मामले में जांच चल रही है। तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली उसहैत पुलिस की सुपुर्दगी में दे दी गई है। सप्लाई इंस्पेक्टर संजय चौहान और राजेश को जांच में लगाया गया है।
एसडीएम दातागंज रणविजय सिंह मंगलवार रात भ्रमण पर थे। उन्होंने उसहैत थाना क्षेत्र में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली देखे। इनमें राशन कोटे का अनाज भरा हुआ था। रोक कर चालकों से पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। ऐसे में एसडीएम ने तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले लिए। पकड़े गए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अजरऊ गांव की कोटेदार सुनीता देवी का और एक में बारी खेड़ा के कोटेदार राजभान का गल्ला था। सूचना पर सप्लाई इंस्पेक्टर राजेश और संजय चौहान भी पहुंच गए। गल्ला कहां से कहां ले जाया जा रहा था इसकी जांच की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि अगर जांच में पाया जाता है कि गल्ला ब्लैक को ले जाया जा रहा था तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।