{"_id":"58dd4ff44f1c1b370763e023","slug":"schoolgirl-killed-in-road-accident-jam-in-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में छात्रा की मौत, विरोध में जाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, विरोध में जाम
अमर उजाला ब्यूरो सहसवान।
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोचिंग से लौट रही थी छात्रा, फौजी ढाबा के पास ट्रक ने चपेट में लिया
हादसे के बाद भागे ट्रक को मुजरिया पुलिस ने पकड़ा
कोचिंग से लौट रही साइकिल सवार छात्रा को दिल्ली रोड पर ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। खबर मिलने पर एसडीएम दिनेश कुमार, सीओ श्योराज सिंह और इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। हादसे के बाद भागे ट्रक को मय चालक मुजरिया पुलिस ने दबोच लिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सालिग नगला निवासी सोहनलाल की 15 वर्षीय बेटी विजय भारती गुरुवार को कोचिंग पढ़ने साइकिल से सहसवान जा रही थी। रास्ते में फौजी ढाबे के पास दिल्ली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार विजय भारती को रौंद दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर मौत हो गई। चालक ने ट्रक को दौड़ा दिया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम दिनेश कुमार सिंह, सीओ श्योराज सिंह और इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। हादसा करके भागे ट्रक के संबंध में मुजरिया पुलिस को खबर दे दी गई। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे तक हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं। बाद में पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मुजरिया पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को मय चालक दबोच लिया। उसे सहसवान पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।