फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   school

छात्राओं की बगावत के बाद प्रधानाचार्य को हटाया

Mon, 21 Sep 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Mon, 21 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
school
अपने अभिभावकों के साथ पहुंची छात्राओं ने प्रधानाचार्य के खिलाफ काफी देर प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ा तो पुलिस पहुंच गई और छात्राओं और उनके अभिभावकों को शांत किया। मामला जानकारी में आने के बाद डीआईओएस ने आनन-फानन में प्रधानाचार्य को स्कूल से हटा दिया और मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी बना दी है। अभिभावकों ने पुलिस को भी तहरीर दे दी है लेकिन पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूल पहुंची पुलिस के सामने छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य सुधीर यादव काफी समय से सजा देने के ऐसे तरीके इस्तेमाल करते हैं जिनसे अश्लीलता झलकती है। छात्राओं को अकेले कमरे में बुलाकर ऐसी हरकतें करते हैं जिनसे उन्हें शर्मिंदगी होती है। छात्राओं ने बताया कि सोमवार को भी उन्होंने स्कूल के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद करा लीं और उसके बाद अश्लील तरह की बातें कीं। उन्होंने विरोध किया तो उन्हें कपड़े उतरवाने की धमकी देने लगे। इस पर वे अपने अभिभावकों को बुलाकर स्कूल के गेट पर धरने पर बैठ गईं और प्रधानाचार्यं के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। अभिभावकों ने प्रधानाचार्य से बातचीत कर उनकी हरकतों पर आपत्ति जताई तो वह खुद को सांसद का रिश्तेदार बताते हुए उल्टे धौंस देने लगे। इस दौरान स्कूल में काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

कुछ छात्राएं कई दिनों से स्कूल नहीं आ रही थीं। सोमवार को उनसे स्कूल न आने की वजह पूछ ली तो नाराज होकर प्रदर्शन करने लगीं। - सुधीर यादव, प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल जगत
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बना दी गई है जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जगत के राजकीय हाईस्कूल से प्रधानाचार्य सुधीर यादव को हटा दिया गया है। -बीना यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक बदायूं

छात्राओं के अभिभावकों ने प्रधानाचार्य के खिलाफ अश्लीलता पूर्ण हरकतें करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर पर फिलहाल जांच की जा रही है। - अजीत सिंह यादव, थाना प्रभारी अलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed