फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Scam in grain purchase

गेहूं खरीद में डेढ़ करोड़ का घोटाला

Fri, 03 Aug 2018 12:33 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Fri, 03 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Scam in grain purchase
food grain
 मंडी समिति में हुई गेहूं खरीद के मामले में एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। इस संबंध में विपणन निरीक्षक ने गेहूं तुलाई और ढुलाई ठेकेदार समेत चार लोगों के खिलाफ डेढ़ करोड़ रुपये का गेहूं गबन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिससे माफिया में खलबली मच गई है। 
विज्ञापन

नगर की मंडी समिति में मई और जून 2018 में शासन के निर्देश पर गेहूं खरीद कराई गई थी। गेहूं 1735 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया था। मंडी में गेहूं तुलाई और ढुलाई का ठेका कांसपुर रोड दातागंज निवासी ओमेंद्र गुप्ता पुत्र रामसेवक गुप्ता के पास था। उसने इस ठेके में कांसपुर रोड निवासी पवन गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता, उमेश गुप्ता और बुध बाजार निवासी अमर गुप्ता पुत्र महेंद्र पाल गुप्ता को भी शामिल कर लिया था। यही लोग किसानों का गेहूं तुलाई कराते थे। फिर बोरियों में गेहूं पैक करवाकर ट्रक से सरकारी गोदाम भिजवा देते थे। आरोप है कि खरीदारी बंद होने के बाद गेहूं और किसानों के भुगतान की रकम का मिलान किया गया, जिसमें यह घोटाला सामने आया। इस संबंध में डीएम से शिकायत हुई । उसके बाद डीएम के आदेश पर विपणन निरीक्षण राघवेंद्र ने इस मामले की जांच की। पता चला कि मंडी समिति में गेहूं खरीद के दौरान 8323 क्विंटल गेहूं गायब कर दिया गया। गेहूं खरीद शुरू होने से लेकर बंद होने तक एक-एक क्विंटल गेहूं का हिसाब लगाया गया। जांच में खुलासा हुआ कि यह लोग यहां से असली कागजात ले जाते थे। रास्ते में फर्जी कागजात तैयार कर गेहूं गबन कर लेते थे। धीरे-धीरे करके इन लोगों ने 8323 क्विंटल गेहूं गायब कर दिया। जो 1735 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 14440405 करोड़ रुपये का निकला। गुरुवार को विपणन निरीक्षण ने इस संबंध में ओमेंद्र गुप्ता, पवन गुप्ता, उमेश गुप्ता और अमर गुप्ता के खिलाफ दातागंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed