{"_id":"58aef60b4f1c1b0953b25dde","slug":"saraf-arrested-buying-swag","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का माल खरीदने वाला सराफ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का माल खरीदने वाला सराफ गिरफ्तार
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने चेन स्नेचर गिरोह का पर्दाफाश किया
तीन दिन में शहर में लूटपाट की हुई थीं चार घटनाएं
सिविल लाइंस पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर उस सराफ को भी गिरफ्तार कर लिया है जो लूट का माल खरीदता था। दो चेन स्नेचर और सराफ को जेल भेज दिया गया है। मामले में कुछ और गिरफ्तारियां भी होने से पुलिस इंकार नहीं कर रही।
शहर में कई दिन से चेन स्नेचिंग और कुंडल लूट की सिलसिलेवार वारदातें हो रही थीं। तीन दिन में बाइक सवार लुटेरों ने शहर में चार वारदातों को अंजाम दिया था। बुधवार को वी-मार्ट के पास ट्रेनी लेखपाल ममता यादव की सोने की चेन लूट ली गई। पूरी घटना सीसी कैमरों में रिकार्ड हो गई। इससे लुटेरे फंस गए। पुलिस टीम के एसआई अवनीश पाल सिंह, कांस्टेबल रविंद्र सिंह और विकास अवस्थी ने जाल बिछाकर कादरचौक थाने के गांव इस्माइलपुर के बजरुल पुत्र चैंपियन उर्फ मेराज और पप्पू उर्फ विकार पुत्र अला उद्दीन को दबोच लिया। दोनों से पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ कि वह लूटपाट करने के बाद माल शहर में ही सराफ शोभित को बेचा करते थे। इसके बाद पुलिस ने सराफ को भी दबोच लिया। सराफ को बेचे गए लूट के जेवर भी बरामद हो गए। पुलिस ने सराफ और दोनों लुटेरों को जेल भेज दिया है। वर्क आउट करने वाली टीम को एसएसपी ने पुरस्कार का ऐलान किया है।