फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sahaswan, then peaked in Saidpur

सहसवान, सैदपुर में फिर कटी चोटी

Mon, 07 Aug 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सहसवान/ सैदपुर।
अमर उजाला ब्यूरो सहसवान/ सैदपुर। Updated Mon, 07 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sahaswan, then peaked in Saidpur
चोटी कटने - फोटो : अमर उजाला
एक महिला बेहोश, परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन भी चोटी कटवा शांत नहीं रहे। बजीरगंज क्षेत्र के कस्बा सैदपुर के मोहल्ला नई बस्ती तकिया में दूसरे दिन भी चोटी कटने की घटना सामने आई है। चोटी कटते ही महिला बेहोश हो गई। परिवार वालों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से क्षेत्र  में दहशत का माहौल है। 
सोमवार की सुबह छोटे शाह की 25 वर्षीय पत्नी अंजुम बेगम घर में चारपाई पर लेटी थी। अचानक अंजुम के सिर में तेज दर्द हुआ और उसकी चोटी कटकर नीचे गिर गई। चोटी इस तरह से कटी कि बालों के छोटे छोटे टुकड़े हो गए। बालों को देखते ही अंजुम बेहोश हो गई। परिवार वाले उसे सरकारी अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिवार वालों में दहशत है। 
विज्ञापन

वहीं सहसवान क्षेत्र में दो दिन में लगातार चोटी कटने की दो घटनाएं सामने आईं हैं। रविवार को घर में सो रही वृद्धा की चोटी कटने से लोगों में हड़कंप मच गया। नगर के मोहल्ला पठान टोला निवासी सकीना रात में अपने घर में सो रही थी। आंख खुलने पर जब उसने देखा तो चोटी कटी हुई थी। महिला ने पहले परिवार वालों और फिर मोहल्ले के लोगों को इसकी जानकारी दी। थोड़ी देर में ही मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को इस प्रकार की भ्रांतियां और अफवाहों से दूर रहने की अपील की।                 
विज्ञापन
विज्ञापन

नींबू हरी मिर्च खरीदने को लगी होड़ 
उघैती। क्षेत्र में चोटी कटने के भय से लोगों ने अपने-अपने घर के सामने नींबू, हरी मिर्च और नीम के पत्ते लगाने लगे हैं। कस्बे के बाबू राम की 18 वर्षीय पुत्री मोहिनी के बाल कटने की खबर जब से लोगों में फैली है। तभी से लोगों को भय सा लगने लगा है और लोगों ने अपने घर के मेन दरवाजे पर नींबू, हरी मिर्च व नीम के पत्ते लगाने लगे है। इसके लिए वह बिल्सी, इस्लामनगर तक दौड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed