फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rural farm Shot dead

खेत पर जा रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या

Mon, 20 Apr 2015 12:20 AM IST
Islamnagr
Islamnagr Updated Mon, 20 Apr 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rural farm Shot dead

गेहूं की कटाई के लिए खेत पर जा रहे किसान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात थाना क्षेत्र के गांव नसरौल में रविवार तड़के हुई। मृतक के पिता की ओर से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नसरौल निवासी प्रेमपाल (32) पुत्र कल्लू का खेत गांव के पास ही है। रविवार सुबह उनके गेहूं निकलने थे। प्रेमपाल तड़के करीब चार बजे घर से खेत पर आ रहे थे। रास्ते में किसी ने उनको गोली मार दी। गोली प्रेमपाल के पेट में लगी। उनकी मौके पर मौत हो गई। शव खेतों में ही पड़ा रहा। सुबह को जब गांव के लोग खेतों की ओर निकले तो उन्होंने प्रेमपाल का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना परिवार वालों को दी।
विज्ञापन

खबर मिलने पर परिवार वाले और बाद में इस्लामनगर एसओ एपी सिंह यादव फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रेमपाल के पिता कल्लू की ओर से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इधर, थाना पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी से नहीं थी रंजिश
इस्लामनगर। प्रेमपाल की हत्या क्यों की गई इस सवाल का हल ढूंढना पुलिस के लिए आसान नहीं होगा। मृतक के परिवार वालों की मानें तो उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। एसओ एपी सिंह घटना को संदिग्ध जरूर मान रहे हैं लेकिन इसका आधार उनके पास नहीं है। उनका कहना है कि यह विवेचना का विषय है। प्रेमपाल के पेट में गोली लगी है। शरीर पर चोटों के निशान भी नहीं हैं। जाहिर है कि हमलावरों की इरादा प्रेमपाल की हत्या करना ही था। अब पुलिस कुछ भी कहे इतना साफ है कि इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाना इस्लामनगर पुलिस के लिए आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed