फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rundi bike by truck, uncle-nephew's death

ट्रक ने बाइक रौंदी, चाचा-भतीजे की मौत

Wed, 16 Mar 2016 12:15 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 16 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rundi bike by truck, uncle-nephew's death
ट्रक ने बाइक रौंदी, चाचा-भतीजे की मौत

विज्ञापन
बिसौली के गांव बसई के पास हुआ हादसा
पुलिस ने ट्रक को मय चालक हिरासत में लिया

 कोतवाली क्षेत्र के गांव बसई में बाइक सवार चाचा-भतीजे को ट्रक में रौंद दिया। हादसे में चाचा वीरेंद्र और भतीजे वीकेश की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को मय ट्रक ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हादसे के बाद काफी देर तक रोड पर जाम की स्थिति रही।
बरेली के थाना और कस्बा आंवला निवासी वीरेंद्र (50) अपने भतीजे वीकेश (16) के साथ बिसौली के गांव परसेरा में अपनी बहन के घर आए थे। यहां से मंगलवार दोपहर दोनों लोग मक्का का बीज लेकर वापस जा रहे थे। रास्ते में बसई गांव के पास टायर फटने से असंतुलित हुए ट्रक ने इनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को ट्रक से नीचे से निकाल कर पोस्टमार्टम को भेजा है। ट्रक को मय चालक पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, हत्या का आरोप
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव अचलपुर निवासी धर्मेंद्र नाम के युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हालांकि परिवार वाले हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। हादसा देर शाम चौमुखिया मंदिर के पास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचलपुर निवासी धर्मेंद्र (19) पुत्र होम सिंह मंगलवार शाम अपनी दादी की दवा लेने इस्लामनगर आया था। वह यहां से बाइक से वापस गांव जा रहा था। रास्ते में चौमुखिया मंदिर के पास धर्मेंद्र की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और धर्मेंद्र की मौके पर मौत हो गई। खबर मिलने पर एसओ सीपी सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। हालांकि परिवार वाले इसे हत्या बता रहे हैं। वहीं पुलिस इसे हादसा मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed