फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Runaway trucks steal two cloth knocks

चलते ट्रक से बदमाशों ने कपड़े की दो गांठें चुराईं

Wed, 19 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो दहगवां।
अमर उजाला ब्यूरो दहगवां। Updated Wed, 19 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Runaway trucks steal two cloth knocks
truck - फोटो : amar ujala
- दिल्ली के सीमापुरी से कपड़ा लेकर ट्रक आ रहा था उझानी
विज्ञापन

- बदायूं-मेरठ हाईवे पर उस्मानपुर के पास ट्रक पर चढ़े बदमाश

बदमाशों ने चलते ट्रक पर चढ़ने के बाद ट्रक का त्रिपाल फाड़कर इससे कपड़े की दो गांठें चुरा लीं। ट्रक चालक को इस बारे में पता लगा तो यूपी 100 को खबर दी। मौके पर पहुंची यूपी 100 ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। ट्रक चालक ने रिपोर्ट दर्ज कराने को जरीफनगर थाने में तहरीर दी है।

सहसवान निवासी मोहम्मद मियां ट्रक ड्राइवर है। वह दिल्ली के सीमापुरी बाजार से ट्रक में कपड़ा भरकर उझानी के लिए चला था। रास्ते में गुन्नौर से जब ट्रक निकला तो मौका पाकर बदमाश ट्रक पर चढ़ गए। ट्रक के पीछे एक बोलेरो गाड़ी चल रही थी। ट्रक पर चढ़े बदमाशों ने त्रिपाल फाड़ने और रस्सी काटने के बाद चलते ट्रक से कपड़े की दो गांठें नीचे फेंक दी। पीछे चल रही बोलेरो में सवार बदमाशों ने यह गांठें गाड़ी में डाल ली। रास्ते में उस्मानपुर गांव के पास शक होने पर ट्रक चालक मोहम्मद मियां ने देखा तो ट्रक का त्रिपाल फटा हुआ था। कपड़ा भी गायब था। उसने यूपी 100 को सूचना दी। इससे पहले बोलेरो सवार बदमाश भाग चुके थे। ट्रक चालक ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जरीफनगर थाने में तहरीर दी है। बता दें कि बदायूं-मेरठ हाईवे पर इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed