फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rukwai second marriage, I will not die

दूसरी शादी रुकवाओ,  नहीं तो जान दे दूंगी

Sun, 17 Apr 2016 11:42 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 17 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rukwai second marriage, I will not die
म‌हिला - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पति की दूसरी शादी करने की खबर सुनकर थाने पहुंची युवती
बोली, उसका पांच साल का  बेटा है, कोर्ट में चल रही है केस

 कोतवाल साहब, मेरे पति की शादी रुकवा दो। मेरा पांच साल का बेटा भी है। यदि यह शादी हुई, तो मैं तो बर्बाद हो जाऊंगी। अब मैं एक और जिंदगी बर्बाद नहीं होने दूंगी। अगर ऐसा हुआ तो मैं अपनी जान दे दूंगी। 
दिल्ली की रहनी वाली रेनू ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी रामपुर निवासी सोनू उर्फ सोहन लाल के साथ 19 फरवरी 2009 को हुई थी। इसके कुछ समय बाद ही सोनू व उसके परिवार वाले उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। रेनू का आरोप है कि लगभग चार साल पहले उसके पति व परिजनों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। रेनू अपने मायके दिल्ली पहुंच गई, जहां उसने सोनू व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। जो दिल्ली की एक कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि सोनू कोतवाली क्षेत्र के गांव अंबियापुर निवासी एक युवती से 18 अप्रैल को शादी करने जा रहा है। इसकी जानकारी होते ही वह दिल्ली से अपने पिता के साथ यहां आई है। उसने दूसरी शादी करने वाली लड़की से मिलने का प्रयास किया, लेकिन वह मिल नहीं सकी। 
विज्ञापन

रेनू ने कोतवाली जाकर कोतवाल कश्मीर सिंह को एक प्रार्थना पत्र देकर पति की दूसरी शादी रुकवाने की गुहार की। कोतवाल ने उसे आश्वासन दिया कि एक पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी नहीं होने देंगे। इधर, पीड़िता चेतावनी दे रही है कि यदि किसी भी प्रकार से उसके पति की शादी नही रुकी, तो वह नगर स्थित शादी स्थल बालाजी धाम पर सोमवार सुबह से धरना दे देगी। अगर फिर भी शादी हुई तो वह अपनी जान दे देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

...ले लिया एक पक्षीय तलाक
बिसौली। सोनू की ओर से कोतवाली आए कुछ लोगों ने बताया कि सोनू ने एक पक्षीय तलाक ले लिया है, लेकिन रेनू का कहना है कि इसको रद कराने का दावा रामपुर न्यायालय में विचाराधीन है, लेकिन सोनू जानबूझकर उस मुकदमे में उपस्थित नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed