फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rogues Two people robbed

बोलेरो सवार बदमाशों ने दो लोगों को लूटा

Wed, 27 Jan 2016 08:52 PM IST
बिनावर/सिलहरी।
बिनावर/सिलहरी। Updated Wed, 27 Jan 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
Rogues Two people robbed
बोलरो कार सवार बदमाशों
विज्ञापन
ने एक दिन में लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया। दोनों लोगों से कार में लिफ्ट देकर लूटपाट की गई। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

बिनावर थाना क्षेत्र के गांव नौसाना निवासी दजराम राजस्थान में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। मंगलवार को वहां से अपने घर आया था। रोडवेज बस स्टैंड पर उतरने के बाद दजराम अपने गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी एक बोलरो पहुंची। दजराम बिनावर जाने के लिए उसमें सवार हो गया।

रास्ते में कार सवार चार लोगों ने उससे मारपीट की और 21 हजार रुपये लूट लिए। बाद में पीड़ित को बिनावर थाने के मलगांव रेल फाटक के पास फेंक दिया।

दूसरी घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई। बाबट निवासी अवले हसन दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। वह सोमवार को घर के लिए चला था। बदायूं पहुंचने के बाद दजराम गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। एक बोलेरो उसके पास पहुंची। इसमें सवार लोगों ने वजीरगंज जाने की बात कही।

वह जाने के लिए अवले बोलेरो में सवार हो गया। कार सवार बदमाशों ने रास्ते में उससे 12 हजार रुपये लूट लिए। उसे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जीटीआई केपास फेंक दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed