{"_id":"71c156cacd5c0467867e0d40c1a64083","slug":"roadway-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में मिली महिला की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस में मिली महिला की लाश
बदायूं।
Updated Thu, 05 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस में महिला की लाश मिली। उसकी शिनाख्त कादरचौक थाने के गांव लभारी निवासी नैना (25) पत्नी राजवीर के रूप में हुई है। पुलिस ने परिवार वालों को खबर भी दी लेकिन मृतका की ससुराल से कोई नहीं पहुंचा।
राजवीर की पत्नी करीब तीन साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। वह हरियाणा के फरीदाबाद में रह रही थी। बस में सवार यात्रियों की मानें तो नैना दिल्ली के आनंद बिहार बस स्टैंड से दो लोगों के साथ बस में सवार हुई। उसके साथ बस में बैठे दोनों लोग बुलंदशहर में बादलपुर के पास बस से उतर गए। बाद में यात्रियों ने देखा तो नैना की मौत हो चुकी थी। बस स्टाफ उसको लेकर डिबाई कोतवाली पहुंचा। यहां उसके पास मिले पहचान पत्र से पुलिस ने शिनाख्त की। नैना के पास डॉक्टरों की कुछ जांच रिपोर्ट भी थीं। इनसे पता चलता है कि वह डेंगू से पीड़ित थी। डिबाई पुलिस ने मामला बदायूं का बताकर चालक को वापस कर दिया। चालक यहां शव को लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंचा। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिवार वालों को सूचना दी गई लेकिन वह नहीं पहुंचे।