फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rnjisn young man shot Biber was injured

रंजिशन युवक को गोली मारकर घायल किया

Fri, 07 Aug 2015 12:01 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Fri, 07 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पुरानी रंजिश में नसरुल नाम के युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना बुधवार रात कुंवरगांव के वनगढ़ गांव में हुई। मामले में तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इधर, गुरुवार को घायल के परिवार वालों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में हंगामा कर सीएमएस का घेराव किया।

बिनावर थाने के गांव निजामपुर पस्तौर निवासी नसरुल (26) पुत्र छिद्दू की पड़ोसी गांव हुसैनपुर के नाजिम से रंजिश चल रही थी। बुधवार को नसरुल कुंवरगांव के वनगढ़ गांव में अली मोहम्मद के घर दावत में शामिल होने गया था। दावत में शरीक होने नाजिम पक्ष के लोग भी आए थे। यहां नौटंकी के दौरान नसरुल और नाजिम के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान नाजिम पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। एक गोली नसरुल के सिर को रगड़ती हुई निकल गई। इससे वह गंभीर घायल हो गया। नसरुल के भाई नवाबुल हसन की ओर से नाजिम, मुनाजिर और सालिम के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तीनों आरोपी फरार हैं। नसरुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed