फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rnjisn neighbor's house, blew ash valuables

रंजिशन पड़ोसी का घर फूंका, कीमती सामान राख

Sun, 15 Jan 2017 12:02 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कादरचौक के गांव भुड़िया में शुक्रवार रात की घटना
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भुड़िया में आपसी रंजिश ने शुक्रवार शाम उग्र रूप ले लिया। एक पक्ष के लोगों ने पड़ोसी के घर में आग लगा दी। गृहस्वामी समेत उसके परिजन आग पर काबू पाते उससे पहले ही कीमती घरेलू सामान समेत अनाज उसकी भेंट चढ़ गया। आग की चपेट में आने से दो पशु भी झुलस गए।

घटना शाम करीब सात बजे की। गांव के रघुवीर के घर के बाहर झोपड़ी में आग लगा दी गई। घरवाले आग पर काबू पाते उससे पहले ही आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। एक कमरे में भूसा के ऊपर कट्टों में रखा करीब 10-12 क्विंटल गेहूं, उड़द और बाजारा आग की भेंट चढ़ गया। रोजमर्रा इस्तेमाल का सामान भी नहीं बच पाया। आग की चपेट में आने से दो पशु भी झुलस गए। रघुवीर के परिजन ने 100 डॉयल कर पुलिस को भी मौके पर बुला लिया लेकिन आग लगाने वाले हत्थे नहीं आए। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर कादरचौक थाने पहुंचकर पुलिस को दी है। थाना पुलिस ने मौके पर जाकर घटनाक्रम के बारे में तहकीकात भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed