फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   revealed one inter state gang

अंतरराज्जीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश

Sat, 07 Nov 2015 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Sat, 07 Nov 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
revealed one inter state gang
10 बाइक बरामद, चार वाहन चोर गिरफ्तार, दिल्ली, नोएडा में भी फैला है नेटवर्क
विज्ञापन

 
गुरुवार को जिला अस्पताल में रंगे हाथों बाइक चोर पकड़ा गया था। पब्लिक ने धुनाई करने के बाद इसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पूछताछ के दौरान जरीफनगर के लल्लूपुर गांव निवासी वाहन चोर देवेंद्र ने अपने तीन साथियों गिरवर, जुगेंद्र और मुनीश के नाम बताए। छापामारी कर इन  सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वाहन चोरों के पास से चोरी की 10 बाइक बरामद हुईं। इनमें दो बाइक दिल्ली और एक नोएडा की हैं। एक बाइक संभल और दो  बदायूं की भी मिली हैं। वाहन चोरों ने अपने कुछ और साथियों के नाम भी पुलिस  को बताए हैं। पुलिस की मानें तो कुछ और वाहन चोरों की गिरफ्तारी हो सकती  है। इनसे भी बाइक बरामद होंगी।


कई राज्यों में फैले हैं गिरोह के तार
बदायूं। पकड़े गए वाहन चोर गिरोह के तार पड़ोस के कई राज्यों में फैले हुए हैं।  पकड़े गए वाहन चोरों ने स्वीकार किया है कि वह दिल्ली, नोएडा, उत्तराखंड  समेत कई राज्यों से बाइक चोरी कर इनके फर्जी कागजात बनाकर बेचा करते थे।  पुलिस की मानें तो कुछ और गिरफ्तारियां होने के बाद चोरी की बाइक भी बरामद होंगी। इंस्पेक्टर कोतवाली, मनोज कुमार सिंह वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों से चोरी की 10  बाइक बरामद हुई हैं। इनमें दो बाइक दिल्ली की और एक नोएडा की है। संभल, मुरादाबाद और बदायूं की भी बाइक मिली हैं। कुछ और वाहन चोरों की भी  गिरफ्तारी जल्द हो सकती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed