फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Retarded child rape attempt, beating the

मंदबुद्धि बच्ची से दुष्कर्म की की कोशिश, पिटाई भी की

Thu, 23 Feb 2017 11:30 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 23 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पहले पुलिस ने दर्ज की मारपीट, बाद में एक और मुकदमा लिखा
सिविल लाइंस थाने के एक मोहल्ले की घटना 
पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट पिता ने दोबारा लिखित शिकायत की

 सिविल लाइंस थाने की मंडी चौकी के पास स्थित एक मोहल्ले के युवक ने मोहल्ले की ही 12 साल की मंदबुद्धि बच्ची को खेत में जबरन ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के विरोध करने पर जब वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हुआ तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने पहले तो मारपीट की एनसीआर दर्ज कर बालिका का मेडिकल कराकर उसे घर भेज दिया। लेकिन गुरुवार को जब पीड़ित के पिता ने दुराचार की कोशिश की तहरीर दी तो एक और मुकदमा लिखा गया और दोबारा मेडिकल कराया गया।
बालिका बुधवार शाम एक खेत में बकरी चरा रही थी। उसके पिता दूसरे खेत में गन्ना की कटाई कर रहे थे। मोहल्ले का ही सोनू पुत्र दाताराम मंदबुद्धि बालिका को खींच कर पास में ही नलकूप के पास सरसों के खेत में ले गया। वहां उसके संग दुष्कर्म की कोशिश की। लेकिन बालिका विरोध करते हुए शोर मचाने लगी, जिसे सुनकर गन्ने की कटाई कर रहे उसके पिता अन्य मजदूरों के साथ पहुंचे। इन लोगों को देखकर सोनू भाग गया। घटना की खबर पुलिस को दी गई। सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित को सिविल लाइंस थाने लाया गया। यहां से उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। बिना किसी तहरीर के पिता की मौखिक शिकायत पर पुलिस ने मामले में सोनू के खिलाफ मारपीट की धाराओं में एनसीआर दर्ज कर ली। लेकिन बालिका का पिता पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट था। इसलिए गुरुवार की शाम दोबारा तहरीर दी। गुरुवार शाम को बालिका का फिर से जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। उसकी उम्र की जांच को एक्स-रे भी कराया गया है।
विज्ञापन


मामले में पड़ताल की जा रही है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महेंद्र यादव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed