फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Resistance to the rest of the shrine, conditions of stress

धर्मस्थल के जीर्णोद्वार का विरोध, तनाव के हालात

Sun, 11 Jun 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Sun, 11 Jun 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Resistance to the rest of the shrine, conditions of stress
व‌िवाद - फोटो : अमर उजाला
एक पक्ष के लोगों धर्म स्थल के चबूतरा निर्माण का विरोध किया
विज्ञापन

एसडीएम, सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर संभाले हालात

शहर के मोहल्ला कबूलपुरा में रविवार सुबह धर्म स्थल के चबूतरे के निर्माण का एक पक्ष के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर यहां तनाव के हालात पैदा हो गए। मिश्रित आबादी का इलाका होने की वजह से अफसरों ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया। एसडीएम सदर पारस नाथ मौर्य और सीओ सिटी अभिषेक यादव भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने किसी तरह से मामले को संभाला। एहतियात के तौर पर यहां फोर्स तैनात कर दिया गया है। 
मोहल्ला कबूलपुरा में एक धर्म स्थल का जीर्णोद्वार करीब दो महीने पहले शुरू हुआ था। एक पक्ष के लोगों ने जब जीर्णोद्वार शुरू कराया उस वक्त भी इसका विरोध हुआ था। इस पर मामले को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने निपटा दिया। जीर्णोद्वार का काम चालू रहा। काफी हद तक काम पूरा हो चुका है। अब धर्म स्थल के चबूतरे का निर्माण कराया जा रहा है। रविवार सुबह जब काम शुरू हुआ तो एक मजहब के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि सरकारी जगह में चबूतरा बनवाया जा रहा है। इस पर दूसरे पक्ष के लोग भी लामबंद होने लगे। खबर मिलने पर इंस्पेक्टर कोतवाली भरत कुमार गौतम फोर्स के साथ पहुंच गए। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई। इस पर एसडीएम सदर पारस नाथ मौर्य और सीओ सिटी अभिषेक यादव भी पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। 
विज्ञापन

एक पक्ष के लोग आरोप लगा रहे थे कि निर्माण सरकारी जमीन पर कराया जा रहा है। इसके बाद लेखपाल और कानूनगो के भी नपत कराने के लिए बुला लिया गया। जमीन की नपत कराई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन पर निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। फिलहाल मौके पर काम रुकवा कर एहतियात के तौर पर यहां फोर्स को तैनात कर दिया गया है। मोहल्ले में तनाव का माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तनाव जैसी कोई बात नहीं है। कुछ लोग धर्म स्थल का चबूतरा सरकारी जगह में बनाने की बात कह रहे थे। नपत कराई जा रही है। एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। इलाके में पूरी तरह से शांति है। खुराफात करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक यादव, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed