फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rape victim after the self-immolation in Saidpur stress

दुष्कर्म पीड़िता के आत्मदाह के बाद सैदपुर में तनाव

Sat, 08 Aug 2015 11:58 PM IST
वजीरगंज
वजीरगंज Updated Sat, 08 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Rape victim after the self-immolation in Saidpur stress
सैदपुर में घर के दरवाजे से खींचकर दुष्कर्म किए जाने के बाद आत्मदाह करने वाली युवती की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। आरोपी और पीड़ित के अलग-अलग समुदाय के होने के कारण इस घटना के बाद सैदपुर में तनाव फैल गया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन तनाव के मद्देनजर कस्बे में पीएसी तैनात कर दी गई है। आसपास के कुछ गांवों में भी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। शनिवार को ही पुलिस की मौजूदगी में मृतका का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
विज्ञापन

दुष्कर्म किए जाने शर्मसार होकर आत्मदाह कर लेने वाली सैदपुर की युवती की 20 जुलाई को ही बरेली के अलीगंज थाने के एक गांव में शादी हुई थी। छह दिन पहले वह विदा होकर मायके आई थी। आरोप है कि शुक्रवार की शाम वह घर से कूड़ा फेंकने निकली थी तभी पड़ोस का युवक स्वाले पुत्र रब्बन उसे खींचकर नवाब खां के घेर में ले गया जहां उसे कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। परिवार के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने हल्ला-गुल्ला मचाया तभी दरवाजा खोलकर निकला स्वाले भीड़ को तमंचा दिखाते हुए भाग निकला।
विज्ञापन

परिवार वालों के साथ घर लौटी युवती ने कुछ ही देर बाद खुद को शौचालय में बंद कर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। आग लगने के बाद वह चीखी-चिल्लाई तो घरवालों ने पानी डालकर आग बुझाई। रात में उसे बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली के जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। युवती के ताऊ की तहरीर पर पुलिस ने स्वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शनिवार को एसएसपी सौमित्र यादव, एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह, सीओ बिसौली सतीश शर्मा ने मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी पीड़ित के घर और घटनास्थल पर सबूत तलाशे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी सौमित्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मृतका का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टर के पैनल से बरेली में कराया गया है। मामले की पड़ताल चल रही है। सच जल्द सामने आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed