फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rape of two teenagers confirmed

दो किशोरियों से बलात्कार की पुष्टि

Thu, 27 Aug 2015 08:04 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 27 Aug 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बुधवार को जिले में दो अलग-अलग इलाकों में हुए गैंगरेप और रेप के मामले में गुरुवार को किशोरियों का महिला अस्पताल में प्राइमरी मेडिकल टेस्ट हुआ, जिसमें दोनों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आगे जांच के लिए दोनों किशोरियों की स्लाइड बनाकर पैथालौजी भेजी गई है। पुलिस को अब स्लाइड और सप्लीमेंट्री रिपोर्ट का इंतजार है। दोनों किशोरियों के 164 के बयान अभी दर्ज नहीं पाए हैं। इस बीच मूसाझाग में किशोरी से रेप के आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन लोगों ने सोमवार की रात घर में सो रहे 16 साल की किशोरी को तमंचे के बल पर अगवा कर लिया था। 15 घंटे तक किशोरी को कब्जे में रखकर उसके साथ तीनों ने रेप किया। बुधवार को किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के पोशाकी यादव को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इधर, मूसाझाग थाने के एक गांव में मंगलवार शाम खेत पर शौच को जा रही 15 साल की किशोरी को गांव के ही राशिद ने दबोच लिया था और बाग ले जाकर तमंचे के बल डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। बुधवार को किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

गुरुवार को दोनों किशोरियों के हुए प्राइमरी मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उम्र की जांच, स्लाइड और सप्लीमेंट्री रिपोर्ट न मिलने की वजह से किशोरियों के मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। पुलिस की मानें तो शनिवार को दोनों किशोरियों की उम्र की जांच और स्लाइड रिपोर्ट होगी। रविवार को कोर्ट बंद रहेगा। ऐसे में सोमवार को ही दोनों के कोर्ट में बयान दर्ज हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
कपड़े सील करने में पुलिस ने की मनमानी
मूसाझाग। रेप पीड़िता के कपड़े सील करने में पुलिस ने मनमानी की। कपड़े पॉलीथिन में रखने के बाद एसओ ने यह अपनी गाड़ी में रख लिए। पीड़ित के कपड़े मालखाने में नहीं रखे गए। इस बारे में बात करने पर एसओ नरेश पाल सिंह यादव ने बताया कि कपड़े बाद में सील किए जाएंगे। इधर, पीड़ित के भाई ने आरोप लगाया है कि पुलिस साक्ष्यों के साथ राजनीतिक दबाव में छेड़छाड़ कर सकती है।

00
गिरफ्तारी पर गांव में तनाव की स्थिति
दो समुदायों के लोग हो रहे लामबंद
मूसाझाग। किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी राशिद की गिरफ्तारी के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। आरोपी और पीड़ित दो अलग अलग समुदायों के होने की वजह से टकराव की संभावना बनी हुई है। इससे पहले गांव में किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी के परिवार वालों ने मंगलवार शाम को पीड़ित के घर पर धावा बोल दिया था। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को संभाला था। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उस पर फैसले का दवाब बना रहे हैं। उनको धमकियां दी जा रही हैं। इधर एसओ नरेश पाल सिंह यादव का कहना है कि स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed